न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे ने टीम अय्यर को फंसा दिया है. 244 रनों से मिली शर्मनाक हार के अब भारत को जहां रविवार को खेले जाने वाला आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा, तो वहीं न्यूजीलैंड के सामने अब यह मौका है कि वह सीरीज 2-2 से बराबर करा सकता है. बहरहाल, शानदार जीत ने मेजबान कप्तान मिचेल सैंटनर को खुश होने का मौका जरूर दे दिया है कि कम से कम अभी वह सीरीज हार के ठप्पे से दूर हैं. मैच के बाद कीवी कप्तान ने डिटेल से कई पहलुओं पर बात की. उन्होंने 6 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को सराहा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम यहां 360 रन बनाना चाहती थी.
'क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है?', विल यंग ने किया कोहली के साथ पिच पर हुई बातचीत का खुलासा
मैच के बाद सैंटर ने कहा, 'मैं बहुत काफी खुश हूं. मुझे दोबारा गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी, इसलिए काफी खुश हूं. वैसे जाहिर है कि प्रदर्शन अच्छा रहा. लगा कि लड़कों ने पावर-प्ले में उन पर दबाव बना दिया, जो सबसे अच्छी बात रही. और फिर यंग ने अपना कमाल दिखाया. सेफ़र्ट और बीच-बीच में छोटे योगदानों ने हमें एक काफी अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया. लेकिन हमें लगा कि शायद हमने कुछ रन मैदान पर ही छोड़ दिए, लेकिन बाद में मैट हेनरी का होना हमारे लिए बहुत ही शानदार रहा.'
सैंटनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम उस 360 के आस-पास के स्कोर के बारे में सोच रहे थे. यह मुझे लगता है बस. पूरी पारी के दौरान हमारा इरादा बहुत बढ़िया था. मुझे लगता है कि अगर हम हर साझेदारी को थोड़ा और लंबा खींचते, शायद हर साझेदारी में 20 रन और मिलते, तो हम और बेहतर फिनिशि कर सकते थे. अगर हमारे खिलाड़ी इसी एप्रोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तो मुझे लगता है कि आप पूरे 50 ओवर खेल सकते हैं.' उन्होंने कहा, 'हम वाकई डेथ ओवरों के चरण को सेट करके वहां से आगे बढ़ सकते हैं. लेकिन उन्होंने (विरोधी टीम ने) विकेट चटकाते रहने का बहुत अच्छा काम किया और एक दिनी क्रिकेट में आपको यही करना पड़ता है.'
न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा, 'हेनरी आज खेलना चाहते थे. ऐसी पिच पर जहां नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है, वह सबसे बेहतरीन हैं. पहले ही ओवर में तीन बड़े विकेट लेकर उन्होंने हमें मुकाबले में सबसे आगे ला दिया. हमने देखा है कि हमारी टीम में फिशर की क्या भूमिका है. जब उनकी लय बन जाती है, तो वह शानदार गेंदबाजी करते हैं. कल हम आराम करेंगे. हालांकि तेज गेंदबाजों को और मुझे भी आकर गेंदबाजी करनी होगी. फिर देखेंगे कि रविवार को पिच और हालात (कंडीशन) क्या कहते हैं और उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं