India vs Pakistan Super four Asia Cup: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 71 रन की पारी खेली जिसने मैच का पासा पलट दिया. रिजवान के अलावा मोहम्मद नवाज ने अहम समय में 20 गेंद पर 42 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में खास किरदार निभाने का काम किया. भले ही भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशी विराट कोहली की फॉर्म में वापसी रही. विराट ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 32वां अर्धशतक ठोका और 44 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे. कोहली ने अपनी पारी में एक बार फिर बेहतरीन शॉट की झलत दिखाई जिसकी तलाश फैन्स को भी थी.
विराट ने अपनी 60 रन की पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए. बता दें कि कोहली टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज भी है. कोहली ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया था. इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया उसने फैन्स का दिल जीत लिया. VIRAT KOHLI का धमाका, ऐसा कर रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा 'WORLD RECORD'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल कोहली ने जैसे ही अर्धशतक जमाया तो उन्होंने टी- शर्ट पर लगी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के badge को चूमते नजर आए (Virat Kohli's special kiss-the-badge celebration). कोहली ने चेहरे पर संतुष्टि के भाव झलक रहे थे. कोहली ने जब अपने बैच को चूमा तो डगआउट में बैठे साथी खिलाड़ी भी खुशी से खड़े होकर इसका जश्न मनाते दिखे. कोहली की पारी इस मैच में बेकार जरूर गई लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखकर यकीनन हम कह सकते हैं कि 'किंग इज बैक'
Virat Kohli has arrived with a bang pic.twitter.com/dH8FIqeaSN
— Cheeku. (@primeKohli) September 4, 2022
अब भारत को फाइनल में पहुंचना है तो अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे. भारतीय टीम का अब अगला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होना है.
पाकिस्तान के खिलाफ इन वजहों से हारा भारत, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कहां हाथ से निकल गई मैच
IND vs PAK : 19 वें ओवर में पलट गया सब कुछ, अर्शदीप सिंह पर चिल्लाए रोहित शर्मा, देखिए VIDEO
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं