IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है,. राजस्थान रॉयल्स (RR) के ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है. राहुल अपना क्वारंटीन होटल के कमरे में रहकर पूरा कर रहे हैं. क्वारंटीन में राहुल अपने बेडरूम में क्या-क्या कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी वीडियो में दिखाई गई है. दरअसल राहुल का यह वीडियो उस समय रिकॉर्ड हुआ जब उन्हें यह आभास ही नहीं है कि कैमरा ऑफ नहीं बल्कि ऑन है. रॉयल्स के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल अपने कमरे में समय बिताने के लिए पहले फोन पर बात करते हैं फिर इसके बाद कसरत भी करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा राहुल बल्लेबाजी का शैडो प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'राहुल को लग रहा है कि उसे कोई नहीं देख रहा..'
पिछले सीजन में राहुल ने शानदार परफॉर्मेंस किया था. इस बार भी तेवतिया से उसी परफॉर्मेंस को दोहराने के दवाब होगा. तेवतिया ने 2020 के आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. अब एक बार फिर राजस्थान को तेवतिया से वैसी ही उम्मीद है. आईपीएल में तेवतिया ने अबतक 14 मैच खेले हैं और इस दौरान 255 रन बनाए हैं, इसके अलावा आईपीएल में तेवतिया के नाम 10 विकेट भी दर्ज है.
Rahul thought no one was watching. ????#HallaBol | #RoyalsFamily | @rahultewatia02 pic.twitter.com/kGdrbMLPvP
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 31, 2021
आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. इस बार आईपीएल के शुरूआती मैच में नहीं खेल पाएंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं