IPL 2021 में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलते हुए दिखेंगे. आईपीएल में 7 साल के बाद पुजारा की वापसी हुई है. इससे पहले पुजारा ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2014 में खेला था. आईपीएल ऑक्शन में पुजारा को सीएसके ने बेस प्राइस 50 लाख रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. यूं तो पुजारा भारतीय टीम के नए दीवार हैं लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका लगातार नहीं मिला है, लेकिन इस बार सीएसके फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदकर उन्हें आईपीएल में अच्छा करने का मौका दिया है. बता दें कि पुजारा ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएसके के कैंप में अभ्यास सत्र के दौरान पुजारा बड़े-बड़े शॉट्स मारते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुजारा छक्के मारने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वीडियो को देखकर फैन्स काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस सीजन में पुजारा अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाएंगे. चेतेश्वर पुजारा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि टी-20 में सिक्स मारना अहम होता है, और मैं उसपर काम कर रहा हूं.
ऐसे में पुजारा ने अभ्यास सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा सिक्सर मारने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. साल 2014 में आईपीएल में पुजारा ने अपना आखिरी मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेला था. आईपीएल में पुजारा ने 30 मैच खेले हैं और इस दौरान 390 रन बनाए हैं.
Puji was on fire @cheteshwar1 #csk pic.twitter.com/CNbPXi786q
— Ravi Desai ???????? Champion CSK (@its_DRP) March 30, 2021
टी-20 में शतक जमा चुके हैं पुजारा
काफी कम लोगों का पता है कि पुजारा टी-20 क्रिकेट में 1 शतक जमाया है. साल 2019 के सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ 61 गेंद पर शतक ठोका था. पुजारा सौराष्ट्र की ओर से टी-20 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे. अपने करियर में पुजारा ने टी-20 में 64 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1356 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 109.35 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं. टी-20 में पुजारा के नाम 7 अर्धशतक दर्ज है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं