Ashwin vs Ben Stokes : हैदराबाद की पिच पर अश्विन (Ashwin) का मैजिक देखने को मिला है. अब इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान अश्विन ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes IND vs ENG) को अपनी रहस्यमयी गेंद पर चकमा देखकर पवेलियन की राह दिखाई है. अश्विन ने इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर पवेलियन पहुंचाया. अश्विन के द्वारा फेंकी गई गेंद बल्लेबाज के लिए रहस्य बन गई थी. यही कारण था कि गेंद को खेलने के बाद भी अपना स्टंप स्टोक्स नहीं बचा पाए. बेन स्टोक्स जिस गेंद पर बोल्ड हुए हैं उस गेंद का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.
𝗕. 𝗘. 𝗔. 𝗨. 𝗧! @ashwinravi99 does the magic to disturb the timber! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) January 27, 2024
England 5 down as captain Ben Stokes departs.
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/E1DIBwg6PZ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि टेस्ट में अश्विन ने 12वीं बार बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 11 बार अश्विन ने टेस्ट में वॉर्नर को आउट किया है. इसके अलावा एलिस्टेयर कुक को भी अश्विन ने टेस्ट में 9 बार अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की है.
अश्विन द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज
12 स्टोक्स*
11 वार्नर
9 कुक
वहीं, अश्विन अब 500 विकेट लेने के करीब पहुंच रहे हैं. अबतक अश्विन ने ये खबर लिखे जाने तक 495 विकेट चटका चुके हैं. इससे पहले बात करें तो भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 190 रन की बढ़त बना ली थी. भारत की ओर से पहली पारी में जडेजा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली थी तो वहीं केएल राहुल ने 86 रन बनाए थे. इसके अलावा 80 रन की पारी यशस्वी जायसवाल खेलने में सफल रहे थे. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं