पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) का मानना है कि वनडे क्रिकेट अब पुराना हो गया है और प्रशासकों को इसे खत्म कर देना चाहिये इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के वनडे क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद अकरम ने यह बयान दिया है . इसके बाद से ही 50 ओवरों के क्रिकेट के अस्तित्व को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है .
अकरम (Wasim Akram) ने वॉनी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट में कहा मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट खत्म होना चाहिये . इंग्लैंड में स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं लेकिन भारत , पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में वनडे क्रिकेट में स्टेडियम खाली रहते हैं . उन्होंने कहा सिर्फ नाम के लिये वनडे क्रिकेट कराया जा रहा है . यह प्रारूप अब पुराना हो गया है .अकरम (Wasim Akram) ने कहा स्टोक्स का वनडे क्रिकेट छोड़ने का फैसला दुखद है लेकिन मैं उसके साथ हूं . एक कमेंटेटर के तौर पर भी वनडे क्रिकेट अब खिंच रहा है . खासकर टी20 के आने के बाद . आप खिलाड़ी की दशा समझ सकते हैं . 50 ओवर बहुत होते हैं .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
* भारत की ‘B' टीम के खिलाफ ODI सीरीज से पहले विंडीज कोच को सता रही है ये चिंता
* वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की एक ‘दिवानी' ने Shreyas Iyer के लिए दो घंटे बारिश में इंतजार किया-Video
उन्होंने कहा टी20 क्रिकेट आसान है . चार घंटे में खेल खत्म . दुनिया भर में इतनी लीग हो रही है और इतना पैसा है . यह आधुनिक क्रिकेट का हिस्सा है .टी20 या टेस्ट क्रिकेट . वनडे क्रिकेट खत्म होने वाला है .अकरम ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अभी भी किसी खिलाड़ी के लिये सर्वोपरि है . उन्होंने कहा टेस्ट क्रिकेट में जंग के भीतर जंग है . मेरी पसंद हमेशा से टेस्ट क्रिकेट रहा है . वनडे मजेदार होता था लेकिन टेस्ट क्रिकेट से ही खिलाड़ी की पहचान होती है .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं