विराट कोहली के बल्ले से वनडे में आपने एक से बढ़कर एक यादगार पारियां देखी होंगी. मगर उनके दिल के करीब कौन सी पारी है? उसका जवाब उन्होंने खुद दिया है. 38वें जन्मदिन पर स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से उनका एक वीडियो साझा किया गया है. जहां वनडे में उनकी तरफ से खेली गई कई यादगार पारियों को उनके सामने रखा गया. मगर आखिर में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में खेली गई 43 रनों की पारी को सबसे बेहतरीन बताया.
वीडियो में चुनौती की शुरुआत साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ होबार्ट में खेली गई नाबाद 133 रनों की शतकीय पारी और श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में बनाए गए 35 रनों की पारी के साथ हुई. जहां कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की पारी को चुना.
Birthday special! 😍 Over the years, #ViratKohli has played countless iconic innings, but which one comes out on top? Find out! 📹 Watch him soon in #INDvSL 3-match ODI series 👉 Starts 13th DEC https://t.co/ookEDInLNc
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 5, 2026
कोहनी ने कहा यह पारी तब आई थी. जब भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे. उसके बाद उन्होंने गंभीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की सूझबूझ भरी साझेदारी की थी. फाइनल मुकाबले में गंभीर ने 97 रन बनाए थे और भारत करीब 28 साल बाद दोबारा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुआ था.
इसके पश्चात कोहली के सामने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में बनाए गए 85 रन और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में बनाए गए 122 रनों की शतकीय पारी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया. मगर यहां भी उन्होंने वर्ल्ड कप वाली पारी को ही तवज्जो दिया.
भारतीय स्टार ने अपनी उस पारी को भी नहीं चुना. जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में खेली थी. उस दौरान उन्होंने 160 रन बनाए थे.
हालांकि, जब कोहली से वर्ल्ड कप 2011 के 35 रनों की पारी और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में खेली गई 43 रनों की पारी में से किसी को चुनने को कहा गया तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की पारी को आगे रखा.
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में कोहली के बल्ले से वो 43 रन ऐसे समय में आए थे, जब बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 66 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद कोहली ने रवींद्र जडेजा (33) के साथ 47 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को संकट की स्थिति से उबारा था. भारत यह मुकाबला पांच रनों से अपने नाम करने में कामयाब हुआ था.
भारतीय दिग्गज ने अपनी इस 43 रनों की पारी को कई यादगार शतकीय पारियों से भी ऊपर रखा है. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2012 में बनाए गए 183 रन भी शामिल हैं. यहीं नहीं उन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 138 रन और 2015 वर्ल्ड कप में खेली गई 107 रनों की पारी को भी उसके पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें- बारिश की दो बूंदों ने दिखाया विराट कोहली क्यों हैं खास, इसलिए तो 'क्रिकेट उनके कदमों में है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं