विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2025

51 साल की मलाइका अरोड़ा 29 साल की रश्मिका मंदाना पर पड़ीं भारी, 'थामा' के 'पॉइजन बेबी' सॉन्ग को देख फैंस हुए फिदा

दीवाली पर रिलीज हो रही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा के नए गाने पॉइजन बेबी में मलाइका अरोड़ा  नजर आ रही हैं. लेकिन 52 की मलाइका ने 29 की रश्मिका पछाड़ दिया है. जानें कैसे?

51 साल की मलाइका अरोड़ा 29 साल की रश्मिका मंदाना पर पड़ीं भारी, 'थामा' के 'पॉइजन बेबी' सॉन्ग को देख फैंस हुए फिदा
थामा के पॉइजन बेबी में छाईं मलाइका अरोड़ा, फीकी पड़ीं रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मचअवेटेड फिल्म 'थामा' का नया गाना 'पॉइजन बेबी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में बॉलीवुड की 51 वर्षीय मलाइका अरोड़ा 29 साल की रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ते हुए नजर आ रही हैं. वहीं मलाइका के मूव्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. 13 घंटो में ही यूट्यूब पर इस गाने को 39 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

थामा के लेटेस्ट गाने पॉइजन बेबी में मलाइका अरोड़ा के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार ने गाया है. गाने की शुरुआत मलाइका के डांस से होती है, जिसके बाद आयुष्मान खुराना के कैरेक्टर की एंट्री होती है. वहीं फिर रश्मिका मंदाना की एंट्री होती दिख रही हैं. 

नोरा फतेही का गाना भी हुआ था हिट

इससे पहले थामा का गाना दिलबर की आंखों का आया था, जिसमें नोरा फतेही नजर आई थीं. इसे रश्मीत कौर और जिगर सरैया ने आवाज दी, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे. संगीत की जादूगरी सचिन-जिगर की जोड़ी ने की है. नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि गाना रिलीज होने के महज 10 मिनट में 1.2 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है. अभिनेत्री ने वीडियो में उत्साह भरे अंदाज में कहा, "मेरे फैंस का प्यार देखकर दिल खुश हो गया. गाना रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इसे और देखें."

बता दें, 'थामा' एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे. 'थामा' एक वैम्पायर की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं और उनके पास अलौकिक शक्तियां आ जाती हैं. 'थामा' 21 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna Malaika Arora, Malaika Arora, Poison Baby, Thamma, Diwali 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com