विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2025

BJP की पहली लिस्ट आई, बिहार चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

BJP Candidates First list: बिहार चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ गई है, बिहार चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टी ने की है.

BJP Candidate List 2025
  • बीजेपी ने पहली लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं जिसमें कई बड़े नेताओं को दोबारा मौका मिला है.
  • डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का टिकट पार्टी ने दिया है
  • मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर और मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से चुनावी मैदान में उतारा गया है
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आखिर पत्ते खोल दिए हैं. मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में कई चौंकाने वाली बातें हैं. साथ ही बिहार में बीजेपी के फ्यूचर प्लान की झलक है. प्रशांत किशोर के ताबड़तोड़ आरोपों की परवाह न करते हुए डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से मैदान में उतारा गया है. लिस्ट की दूसरी सबसे चौंकाने वाली बात विधानसभा सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कटना है. बीजेपी ने पहली लिस्ट में कुल में नौ विधायकों के टिकट काटे हैं. इसके अलावा कई बड़े नामों को रिपीट किया है. पार्टी ने दानापुर से रामकृपाल यादव को उतारा है. मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर से उतारा गया है. मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से टिकट दिया गया है. संजय सरावगी को दरभंगा से उतारा गया है. नीरज कुमार बबलू को छातापुर से टिकट दिया गया है. पूर्व डेप्युटी सीएम रेणु देवी को बेतिया सीट से कैंडिडेट बनाया गया है.

  • सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला 
  • सिवान से मंगल पांडेय को मिला टिकट 
  • बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन को मिला टिकट 
  • दीघा से संजीव चौरसिया को मिला टिकट 
  • दरभंगा से संजय सरावगी को मिला टिकट 
  • जमुई से श्रेयसी सिंह को मिला टिकट
  • कुमरहार से कटा अरुण सिंह का टिकट 

पार्टी ने दानापुर से रामकृपाल यादव को उतारा है. पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया है. मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से उतारा गया है. मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से टिकट दिया गया है. संजय सरावगी को दरभंगा से उतारा गया है. नीरज कुमार बबलू को छातापुर से टिकट दिया गया है. पूर्व डेप्युटी सीएम रेणु देवी को बेतिया सीट से कैंडिडेट बनाया गया है. एक और पूर्व डेप्युटी सीएम तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है.

बिहार बीजेपी पहली लिस्ट: भूमिहार, राजपूत, EBC... हर वोट बैंक को साधने की कोशिश, लेकिन बाजी मारी OBC ने

जातिगत समीकरणों का ध्यान
ब्राह्मण, क्षत्रिय, भूमिहार और कायस्थ के कोर वोट बैंक का ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने इन्हें लगभग 27-30% सीटों पर उम्मीदवार नाया है. पटना, बक्सर और मुजफ्फरपुर  जैसे जिलों में भूमिहारों को तवज्जो मिली है.सारण, आरा, भोजपुर, कैमूर में ज्यादा क्षत्रिय प्रत्याशी हैं. ब्राह्मण और कायस्थों को शहरी क्षेत्रों में टिकट मिले हैं. लेकिन सबसे ज्यादा 40 फीसदी उम्‍मीदवार ओबीसी समुदाय से हैं. इनमें यादव कम लेकिन कुर्मी, कोइरी, बनिया, तेली, नोनिया, और कुशवाहा को प्राथमिकता मिली है.नीतीश की कुर्मी बिरादरी से 8-9 प्रत्याशी, कोइरी  यानी कुशवाहा से 10 जबकि तेली और नोनिया जैसी पिछड़ी जाति को भी 4-5 टिकट मिले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Candidate List, Bihar Election 2025, BJP Candidate First List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com