विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2017

वीरेंद्र सहवाग ने भी किया टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन

अनिल कुंबले, जिनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्‍त हो रहा है, वह भी टीम इंडिया के कोच की दौड़ में शामिल हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने भी किया टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्‍होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया है. गौरतलब है कि सहवाग आईपीएल की टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब के मेंटर हैं और हाल ही में इस टी-20 टूर्नामेंट का 10वां सीजन खत्‍म हुआ है. कहा जाता है कि इस पद के लिए आवेदन करने वालों में सहवाग के टीम इंडिया के कोच की दौड़ में सबसे आगे हैं.

अनिल कुंबले, जिनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्‍त हो रहा है, वह भी टीम इंडिया के कोच की दौड़ में शामिल हैं. उनके अलावा ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी और इंग्‍लैंड के रिचर्ड पायबस भी रेस में हैं.

भारतीयों में पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश और भारत ए के पूर्व कोच लालचंद राजपूत भी हैं. वैसे सहवाग के शामिल होने से यह मुकाबला रोचक हो गया है. समझा जाता है कि बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने उन्हें आवेदन करने के लिये राजी किया.

क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्‍मण शामिल हैं. यही कमेटी निर्णय करेगी कि क्‍या कुंबले को सेवा विस्‍तान मिलेगा या काई और टीम इंडिया का कोच होगा. बीसीसीआई पहले ही एक प्रेस रिलीज जारी कर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्‍य कोच पद के लिए आवेदन मंगा चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 1 जून थी.

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और मुख्‍य कोच अनिल कुंबले के बीच विवाद की बात को बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी खारिज कर चुके हैं. उन्‍होंने NDTV से कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India, Virender Sehwag, Anil Kumble, Tom Moody, Team India Coach, BCCI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com