विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने ‘हनुमान अंश’ देखी तो भावुक हुए निर्देशक, बोले- विराट और अनुष्का भी देखें फिल्म

पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बच्चे के साथ फिल्म हनुमान अंश देखी और इसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की.

वीरेंद्र सहवाग ने ‘हनुमान अंश’ देखी तो भावुक हुए निर्देशक, बोले- विराट और अनुष्का भी देखें फिल्म
हनुमान अंश को विराट अनुष्का को दिखाना चाहते हैं मेकर्स
नई दिल्ली:

कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश' की कामयाबी अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रह गई है. फिल्म को देखने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का फिल्म देखना और उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करना निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी के लिए बेहद खास बन गया. सहवाग ने अपने बच्चे के साथ फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी बात रखी. सहवाग की इस प्रतिक्रिया ने विशाल चतुर्वेदी को भावुक कर दिया.

वीरेंद्र सहवाग ने देखी हनुमान अंश

उन्होंने कहा कि जिस दिन सहवाग ने क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसी दिन से उन्होंने क्रिकेट देखना तक बंद कर दिया था. ऐसे में सहवाग का खुद उनकी फिल्म देखने के लिए जाना और फिर उसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया देना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. निर्देशक के मुताबिक, सहवाग ने अपनी इच्छा से फिल्म देखी थी और टीम की ओर से उन्हें फिल्म देखने के लिए कोई विशेष आग्रह नहीं किया गया था. यही वजह है कि उनकी प्रतिक्रिया ने निर्देशक को और ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि सहवाग की पोस्ट और प्रतिक्रिया देखकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो. जिस क्रिकेटर को वह लंबे समय से पसंद करते रहे हैं, उसी का उनकी फिल्म देखना और उसके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया देना उनके लिए बेहद खुशी का पल था. 

ये भी पढ़ें- भारत के बाद दुनियाभर में गूंजेगी हनुमान अंश की गूंज, कांतारा-KGF के मेकर्स ने उठाया बीड़ा, वर्ल्डवाइड रिलीज का ऐलान 

विराट-अनुष्का को दिखाना चाहते हैं फिल्म

उन्होंने सहवाग के साथ इस जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह बचपन से ही क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं. ऐसे में उनके पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक का उनकी फिल्म देखना और उसे लेकर अपनी बात रखना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है. निर्देशक के मुताबिक, सहवाग की प्रतिक्रिया ने फिल्म की सफलता के बीच उनके लिए एक व्यक्तिगत और भावनात्मक पल जोड़ दिया. अब फिल्म के निर्देशक चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट के एक और बड़े नाम विराट कोहली भी ‘हनुमान अंश' देखें. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, को फिल्म दिखाना चाहते हैं. उनका मानना है कि अगर दोनों फिल्म देखते हैं तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी। सहवाग के फिल्म देखने के बाद निर्देशक की यह इच्छा और भी खास हो गई है. 

फिल्म को लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. निर्देशक के मुताबिक, अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग फिल्म देख रहे हैं और अपनी राय साझा कर रहे हैं. हालांकि, वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया उनके लिए सबसे खास रही, क्योंकि इसके पीछे सिर्फ एक क्रिकेटर का फिल्म देखना नहीं, बल्कि निर्देशक का सहवाग के प्रति वर्षों पुराना प्रशंसक भाव भी जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस की सफलता के बीच सहवाग का रिएक्शन उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया है. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का चमत्कार, मंगल-बुध को बढ़ी कमाई, 27वें दिन 60 करोड़ पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Hanuman Ansh, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com