जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में कुछ दिन पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ मैदान पर हुयी झड़प के बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार सुखिर्यों में बने हुए हैं. इसके कारण दोनों ही दिग्गजों को अपनी कुल मैच फीस की सौ फीसद रकम भी सजा के तौर पर गंवानी पड़ी है. और घटना के बाद से अभी तक पूर्व क्रिकेटरों के बीच चर्चा हो रही है, उनकी राय सामने आ रही है. ताजा राय वीरेंद्र सहवाग ने दी है.
SEPCIAL STORIES:
VIDEO: नवीन-उल-हक ने कप्तान केएल राहुल की भी नहीं मानी, कोहली के साथ सुलह को नहीं हुए राजी
विराट-गंभीर "झगड़े" की तस्वीरों से पटा सोशल मीडिया, तो आयी फनी मीम्स की बाढ़
बहरहाल, बुधवार को कोहली ने सोशल मीडिया पर विंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के इंटरव्यू को "द रियल बॉस" कैप्शन के साथ शेयर किया. इस इंटरव्यू में रिचर्ड्स ने आईपीएल जैसी किसी टी20 लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि अगर उनके दौर में ऐसी लीग होती, तो वह टेस्ट करियर खत्म होने के बाद इस तरह की लीग में खेलते.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस इंटरव्यू में रिचर्ड्स ने सबसे छोटे फौरमेट के प्रति अपने आकर्षण के बारे में बात की. महान बल्लेबाज ने कहा कि वह निश्चित तौर पर इस तरह की लीग में खेलना पसंद करते. रिचर्ड्स एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिनकी गितनी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. टेस्ट क्रिकेट में उनका स्ट्रा-रेट 86.07 का रहा है.
वैसे कोहली ने वीडियो शेयर तो किया, लेकिन फैंस अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस समय फिर से वीडियो शेयर करने के क्या मायने हैं. वहीं, कोहली-गंभीर विवाद पर हालिया तीखी आलोचना के तहत सहवाग ने कहा, 'मैच खत्म होते ही मैंने टीवी बंद कर दिया, मैच के बाद क्या हुआ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगले दिन जब मैं उठा तो सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखा. जो हुआ वह ठीक नहीं था. हारने वाले को चुपचाप हार मान लेनी चाहिए और चले जाना चाहिए और जीतने वाली टीम को जश्न मनाना चाहिए'.
--- ये भी पढ़ें ---
* यह "इन-साइड स्टोरी" है गौतम-विराट "टसल" के पीछे, पिछले ये 3 बड़े विवाद भी निभा रहे भूमिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं