- विराट-नावेन विवाद में कौन है गलत?
- मैदान पर टकराए, मैदान के बाहर भी!
- सुलह को राजी नहीं हुए नावेन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) से में सोमवार को आरसीबी और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेले गए मुकाबले की जो तस्वीरें आ रही हैं, वह फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को बहुत ही निराश कर रही हैं. खासतौर पर एसोसिएट्स देश के नावेन-उल-हक (Naveen-Ul-Haq) और कोहली (Virat Kohli) के बीच मैदान के बाहर जो हुआ, वह कम से कम शिष्टाचार के दायरे में तो बिल्कुल भी नहीं आता. क्रिकेट ग्राउंड में ज्यादातर कहासुनी और भाषा मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही छूट जाती हैं, लेकिन कोहली और नावेन के बीच तनातनी मैदान के बाहर भी होती रही. और जब लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने नावेन को बुलाकर कोहली से उनकी सुलह करानी चाही, तो इस अफगानी क्रिकेटर ने इसे भी स्वीकार नहीं किया.
SPECIAL STORIES:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kohli-Gambhir: गौतम गंभीर से 'भिड़ने ' के बाद कोहली ने शेयर किया ये संदेश, कह दी बड़ी बात
पहले दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी देखने को मिली. कोहली को नावेन की तरफ इशारा करते हुए और इस पेसर को भारतीय पूर्व कप्तान को घूरते हुए देखा गया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने की परंपरा के दौरान जो देखने को मिला, वह बताता है कि कड़वाहट कितनी ज्यादा थी.
Naveen-ul-Haq refused to talk with Virat Kohli and he didn't even listen to his Captain KL Rahul #ViratKohli #LSGvsRCB #IPL2023pic.twitter.com/Du5Gmi7Lrm
— Ayesha (@AyeshaEhtishamm) May 2, 2023
बाद में विराट कोहली लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के साथ बाउंड्री पर लंबी बातचीत करते दिखायी पडे़. विराट, केएल को विस्तार से घटना के बारे में बताते और सफायी देते हुए दिखे. इसी दौरान जब नावेन राहुल के बराबर से गुजरते, तो उन्होंने इस मीडियम पेसर को आवाज देकर बुलाया, लेकिन उन्होंने अपने कप्तान की बात और निर्देश को सुनकर सीधा उनके आपस आने से इनकार कर दिया.
--- ये भी पढ़ें ---
* Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल
* कोहली-गंभीर' के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद BCCI एक्शन में, सुनाई ये सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं