विज्ञापन

Video: क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल का कैच लेकर फूटा 'किंग' विराट कोहली का गुस्सा! रिएक्शन ने मचाई खलबली

Virat Kohli's animated reaction goes viral: शुभमन गिल का कैच लेने के बाद विराट कोहली ने जिस अंदाज में जश्न मनाया है उसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी.

Video: क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल का कैच लेकर फूटा 'किंग' विराट कोहली का गुस्सा! रिएक्शन ने मचाई खलबली
Virat Kohli reaction on Shubman Gill wicket:

Virat Kohli angry reaction on Shubman Gill :आरसीबी के खिलाफ मैच में शुभमन गिल 18 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए, गिल को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर पवेलियन भेजा, लेकिन जिस तरह से गिल आउट हुए उसकी चर्चा फैन्स कर रहे हैं. दरअसल, गुजरात के कप्तान गिल का कैच विराट कोहली ने लिया. कैच लेने के बाद जिस अंदाज में कोहली ने जश्न मनाया वह वायरल हो गया. कैच लेने के बाद कोहली काफी गुस्से में थे. 

कोहली के आक्रामक सेलिब्रेशन ने मचाई खलबली
दरअसल, बैक ऑफ लेंथ गेंद गिल ने कदमों का इस्तेमाल  करके एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में सीधे विराट कोहली के हाथ में  चली गई. कैच लेकर कोहली ने आक्रामक सेलिब्रेशन किया. कोहली के रिएक्शन से यह साफ पता चला कि यह विकेट आरसीबी के लिए कितना अहम था. 

डायरेक्ट हिट होता तो रन आउट होते
दरअसल, इससे पहले कोहली, गिल को रन आउट करने से चूक गए थे. ऐसे में जब कोहली के पास गिल को आउट करने का दूसरा मौका आया तो किंग से नहीं गंवाया और कैच लेकर गिल को पवेलियन की राह दिखा दी. 

इससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई, आरसीबी की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली. विराट कोहली मैच में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कोहली ने रबाडा के खिलाफ एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाए जिसने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- GT vs RCB: विराट कोहली का टी-20 में तहलका, World Record बनाकर मचाई खलबली, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com