Virat Kohli's Dance Moves Video: आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने इसका जमकर जश्न मनाया है. आरसीबी के खिलाड़ी जीत के बाद होटल में डांस करते हुए नजर आए हैं. वहीं, जीत के जश्न के सेलिब्रेशन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए. दोनों ने पार्टी में खूब डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी ने आखिरकार अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए 17 साल का इंतजार खत्म किया था. इस बार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आसानी से हराकर अपना दूसरा खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया.
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶'𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
गुजरात के खिलाफ फाइनल मैच में कोहली ने बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस किया. कोहली ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने शानदार अंदाज में विजयी छतक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी. आरसीबी ने 5 विकेट से इस मैच को जीतने में सफलता हासिल की. कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
आरसीबी के गेंदबाजों का कमाल
फाइनल मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते आरसीबी गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही. गुजरात की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि, सुंदर को छोड़कर गुजरात टाइटंस के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए.वहीं, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले.
आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं