विज्ञापन

राज्यपाल के काफिले के कारण रुका रास्ता, कार में तड़प रही थी प्रेग्नेंट पत्नी, बीच सड़क धरने पर बैठा पति, VIDEO

VIP कल्चर को खत्म करने की बात तो खूब होती है, लेकिन असलियत में यह हो कम ही पाता है. इससे होने वाली परेशानी से लोगों का गुस्सा भड़क उठता है. फिर आम आदमी कुछ ऐसा कर जाता है, जो वायरल होने लगता है. ऐसा ही एक ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है.

राज्यपाल के काफिले के कारण रुका रास्ता, कार में तड़प रही थी प्रेग्नेंट पत्नी, बीच सड़क धरने पर बैठा पति, VIDEO
राज्यपाल के काफिले के लिए रास्ता रोके जाने पर बीच सड़क धरने पर बैठा शख्स.
  • बेंगलुरु में राज्यपाल के काफिले के कारण गाड़ियों को रोके जाने से नाराज शख्स के विरोध का मामला सामने आया है.
  • यहां राज्यपाल के काफिले के कारण रास्ता रोका गया था. तभी कार में बैठी प्रेग्नेंट महिला परेशान हो रही थी.
  • जिसके बाद महिला का पति सड़क पर धररने पर बैठ गया. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.
बेंगलुरु:

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु में राज्यपाल के काफिले के कारण गाड़ियों को रोके जाने से नाराज शख्स के अनोखे गांधीवादी विरोध का मामला सामने आया है. शख्स प्रेग्नेंट पत्नी को लेकर कहीं जा रहा था. तभी राज्यपाल के काफिले के कारण रास्ता रोका गया. इससे कार में बैठी उसकी पत्नी परेशान हो रही थी. पत्नी की परेशानी देख शख्स ने गांधीवादी तरीके से विरोध जताया. वो सड़क पर पालथी मारकर बैठ गया. 

हटाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिस से हुई बहस

जिस रास्ते से राज्यपाल का काफिला गुजरना था, वहां बीच सड़क पर एक शख्स को बैठे देखे ट्रैफिक पुलिस के होश उड़ गए. ट्रैफिक पुलिस के जवान उसे हटाने के लिए पहुंचे. तब दोनों के बीच थोड़ी बहस भी हुई. वो यह कह रहा था कि कार में उसकी प्रेग्नेंट पत्नी परेशान हो रही है.

ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर राज्यपाल के काफिले के कारण रुका था ट्रैफिक 

दरअसल गवर्नर के काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से रुक जाने से नाराज एक नागरिक ने 'ओल्ड एयरपोर्ट रोड' पर विरोध प्रदर्शन किया. ट्रैफिक में एक शख्स गर्भवती पत्नी के साथ कार में सवार व्यक्ति ने गवर्नर के काफिले के लिए ट्रैफिक रोके जाने पर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. 

अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सफर कर रहे उस व्यक्ति को जब काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, तो वह परेशान हो गया और विरोध जताने के लिए सड़क पर ही बैठ गया. हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस ने उसे हटाया.

बीते दिनों मुंबई में मंत्री गिरिश महाजन को झेलना पड़ा था विरोध

मालूम हो कि कुछ दिनों ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया था. जब बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे मंत्री गिरिश महाजन को एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा था. महिला अपने बच्चे को लाने जा रही थी. लेकिन सड़क पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण उसकी गाड़ी काफी देर तक जाम में फंसी रही. जिसके बाद वो बुरी तरह से भड़क उठी थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. 

यह भी पढ़ें - VIDEO: BJP रैली के जाम से परेशान महिला ने सुनाई खरी-खोटी, अब मंत्री और मेयर ने मांगी माफी, कहा- 'महिला का गुस्सा जायज'

लेखक के बारे में
img
Reethu Rajpurohit
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Viral Video, Governor Convoy, VIP Culture, Traffic Halted Due To Governor Convoy, Governor Convoy Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com