विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग मनाया RCB की IPL 2026 जीत का जश्न, पति संग यूं किया डांस 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु यानी आरसीबी की IPL 2026 जीत पर अनुष्का शर्मा का मजेदार रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है. 

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग मनाया RCB की IPL 2026 जीत का जश्न, पति संग यूं किया डांस 
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने किया डांस
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आईपीएल 2026 के फाइनल में जश्न मनाती हुईं नजर आईं. दरअसल, एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली के खेलने के दौरान खूब रिएक्शन दिए. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद और आईपीएल की ट्रॉफी अपने हाथ में लेने पर अनुष्का शर्मा का दिल जीतने वाला रिएक्शन सामने आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली की एक अनदेखी फोटो भी शेयर की है. इसके अलावा एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पति पत्नी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनुष्का शर्मा ने आरसीबी की जीत का मनाया जश्न

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा को आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. वहीं एक क्लिप में विराट कोहली के छक्का लगाने पर अनुष्का को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है. वह तुरंत अपने आस-पास बैठे लोगों को गले लगाते और फिर तालियां बजाती हुईं और पति को 'फ्लाइंग किस'देती हुईं नजर आ रही हैं. इसी के साथ आरसीबी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- मोहम्मद रफी के साथ 140 डुएट गाने वाली सिंगर का निधन, 740 सॉन्ग को दी आवाज, लता मंगेशकर से हुई थी तुलना

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद फैंस का भी रिएक्शन सामने आया है. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह जीत का जश्न बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ विराट कोहली का स्टीकर शेयर किया गया है. 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिन्हें फैंस विरुष्का के नाम से जानते हैं. दोनों की शादी इटली में 11 दिसंबर 2017 में हुई थी. कपल के दो बच्चे बेटी वामिका कोहली, जिसका जन्म 11 जनवरी 2021 में हुआ था. वहीं बेटा अकाय कोहली, जिसका जन्म 15 फरवरी 2024 में हुआ है. दोनों लाइमलाइट से दूर रहते हैं.  

ये भी पढे़ं- अपमान ने बदली संगीतकार की किस्मत, सलमान खान की फिल्मों के गानों को बनाया हिट, 42 की उम्र में हुआ था निधन

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Ipl 2026, Rcb, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com