विज्ञापन

लता मंगेशकर का 62 साल पुराना गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो सिर पर जूता मारने के लिए हो गया था तैयार

जब मनोज कुमार के कहने पर राज खोसला ने लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले' दोबारा सुना था, सुनते ही कहा था-मेरा जूता कहां है?

लता मंगेशकर का 62 साल पुराना गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो सिर पर जूता मारने के लिए हो गया था तैयार
लता मंगेशकर का कालजयी सॉन्ग
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में कुछ गाने ऐसे हैं, जो समय की सीमाओं को पार कर पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बसे रहते हैं. 'लग जा गले' ऐसा ही एक गीत है. इसे आप रोमांटिक गानों की हिट लिस्ट का एक अनमोल नगीना कह सकते हैं. यह हिंदी फिल्म संगीत के सबसे लोकप्रिय और सदाबहार गीतों में से एक माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब फिल्म के निर्देशक राज खोसला को यह गाना पहली बार सुनने पर पसंद नहीं आया था. जी हा जब उन्होंने पहली बार इस गाने को सुना तो वो इसे लेकर श्योर नहीं थे. वो तो अगर अभिनेता मनोज कुमार ने उस समय पहल नहीं की होती तो शायद यह गीत उस फिल्म का हिस्सा नहीं बनता और आज एक गोल्डन क्लासिक सॉन्ग की तरह याद ना किया जाता. 

राज खोसला की फिल्मों की खासियत थी रहस्य, रोमांच और कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

31 मई को निर्देशक राज खोसला का जन्मदिन है. इस अवसर पर उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं, जो उनकी फिल्म 'वो कौन थी' के गाने 'लग जा गले' से जुड़ा है. 31 मई 1925 को पंजाब में जन्मे राज खोसला हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में शामिल रहे, जिन्होंने थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, एक्शन और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों को नई पहचान दी. उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रहस्य, रोमांच और मजबूत कहानी होती थी. यही वजह थी कि उन्होंने अपने दौर में कई यादगार फिल्में दीं. 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी

लता मंगेशकर ने दी थी लग जा गले को आवाज

Latest and Breaking News on NDTV

राज खोसला और अभिनेत्री साधना की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को तीन ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें आज भी सस्पेंस फिल्मों के क्लासिक उदाहरण के रूप में देखा जाता है. इनमें 'वो कौन थी', 'मेरा साया' और 'अनीता' शामिल है. इन तीनों फिल्मों में रहस्य और रोमांच का ऐसा ताना-बाना बुना गया था, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. साल 1964 में आई 'वो कौन थी' में साधना और मनोज कुमार लीड रोल में थे. फिल्म का संगीत मदन मोहन ने तैयार किया था. इसी फिल्म में 'लग जा गले' जैसा अमर गीत शामिल रहा, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी. आज यह गीत दुनिया भर में संगीत प्रेमियों की पसंद बना हुआ है. 

राज खोलसा ने कहा था- तुमसे ऐसे संगीत की उम्मीद नहीं थी

मदन मोहन के बेटे समीर कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस गीत से जुड़ा रोचक किस्सा साझा किया था. उनके अनुसार, जब मदन मोहन ने पहली बार 'लग जा गले' की धुन तैयार की और निर्देशक राज खोसला को सुनाई, तो उन्होंने इसे सुनकर निराशा जताई. राज खोसला को लगा कि यह धुन फिल्म की स्थिति के अनुरूप नहीं है. उन्होंने मदन मोहन से कहा कि तुमसे ऐसे संगीत की उम्मीद नहीं थी, मजा नहीं आया और इतना कहकर वह वहां से चले गए. 

मनोज कुमार ने बदला नजरिया

हालांकि मदन मोहन इस धुन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे. बाद में एक विशेष बैठक रखी गई, जिसमें निर्माता, गीतकार और अभिनेता मनोज कुमार भी मौजूद थे. मनोज कुमार ने राज खोसला से एक बार फिर धुन सुनने का आग्रह किया. जब मदन मोहन ने दोबारा यह धुन सुनाई, तो राज खोसला का नजरिया पूरी तरह बदल गया. गीत की खूबसूरती और भावनात्मक गहराई को महसूस करते ही उन्होंने अपनी पहले की राय बदल दी. मदन जी ने जब ट्यून खुद गाके सुनाई तो राज खोसला इधर-उधर देखने लगे कि यार मेरा जूता कहां है. तो मनोज कुमार ने पूछा क्या दिल कर रहा है? जवाब में राज खोसला ने कहा, मैं अपना जूता उठा के अपने सिर पर मारना चाहता हूं. मैंने इस ट्यून को मना कैसे कर दिया?

ये भी पढ़ें- अजित कुमार से देर रात मिलने आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल

मनोज कुमार ने कही थी ये बात

बताया जाता है कि बाद में मनोज कुमार गर्व से कहा करते थे कि उन्होंने इस गीत को फिल्म में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. समय ने भी साबित कर दिया कि यह फैसला कितना सही था. आज 'लग जा गले' केवल एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की धरोहर बन चुका है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lag Ja Gale, Lata Mangeshkar, Raj Khosla, Manoj Kumar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com