विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

IND vs ENG: विराट कोहली ने यूं उतारी धोनी के 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल..देखें Video

IND vs ENG: भारतीय टीम 5 फरवरी को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर होगी. भारतीय दिग्जग विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर कप्तान के तौर पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.

IND vs ENG: विराट कोहली ने यूं उतारी धोनी के 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल..देखें Video
IND vs ENG: विराट कोहली ने उतारी धोनी के 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल..देखें Video

IND vs ENG: भारतीय टीम 5 फरवरी को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर होगी. भारतीय दिग्जग विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर कप्तान के तौर पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र का वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वीडियो में सभी भारतीय खिलाड़ी हल्के फुल्के और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहां खिलाड़ी रनिंग करते दिख रहे हैं तो वहीं फुटबॉल का भी मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन सबके अलावा भारतीय कप्तान कोहली अपने मस्ती वाले रंग में भी दिख रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में कोहली धोनी (Dhoni) के हेलीकॉप्टर शॉट' की शैडो नकल उतारते दिख रहे हैं. जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. जब कोहली शैडो हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल कर रहे होते हैं तो भारतीय खिलाड़ी देखकर अंपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, अब इन टीमों के बीच रेस जारी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका भी होगा. बता दें कि कोहली इंटरेनशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 12000 रन बनाने वाले तीसरे कप्तान बनने से केवल 189 रन दूर हैं. यदि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली 189 रन बना पाने में सफल रहे तो बतौर कप्तान इस खास रिकॉर्ड को अपना बना लेंगे. इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 12000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग और ग्रीम स्मिथ के नाम है. 

ICC ने ऋषभ पंत के अलावा इन 2 खिलाड़ी को Player of the Month award के लिए किया नॉमिनेट

इसके अलावा कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय धरती पर अबतक 9 मैचों में 843 रन बनाए हैं. भारत के सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारतीय धरती पर कुल 1331 रन बनाए हैं. वहीं तेंदुलकर ने भारत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 960 रन बनाए हैं. वैसे, पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 839 रन बनाए हैं. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Ajinkya Madhukar Rahane, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Mayank Anurag Agarwal, Rishabh Rajendra Pant, Ravichandran Ashwin, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com