विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

विराट कोहली ने आमिर खान के सामने अनुष्‍का शर्मा के बारे में किया ये खुलासा

विराट और आमिर का यह स्‍पेशल चैट शो दिवाली के दिन ऑन एयर होगा, जिसमें ये दोनों दिग्‍गज हस्‍तियां अपनी जिंदगी के बारे में बेहद दिलचस्‍प बातें लोगों को बताएंगी.

विराट कोहली ने आमिर खान के सामने अनुष्‍का शर्मा के बारे में किया ये खुलासा
  • विराट और आमिर दिवाली स्‍पेशल चैट शो में नजर आएंगे
  • चैट शो में व‍िराट लेडी लव अनुष्‍का की अच्‍छी-बुरी बातें बताएंगे
  • अनुष्‍का की एक आदत विराट को जरा भी पसंद नहीं है
नई द‍िल्‍ली: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली अपने उम्‍दा खेल और कप्‍तानी को लेकर तो सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों में भी लोगों की गहरी दिलचस्‍पी है. विराट भी अपने फैन्‍स को निराश नहीं करते और खासकर अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्‍टर अनुष्‍का शर्मा के प्रति अपना प्‍यार जाहिर करते रहते हैं. जी हां, इस बार भी विराट ने अनुष्‍का से जुड़ी कई बातें मिस्‍टर पर्फेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान के साथ दिवाली स्‍पेशल चैट शो में साझा की हैं. आपको बता दें कि विराट कोहली और आमिर खान जल्‍द ही एक चैट शो में टीवी पर एक साथ नजर आएंगे. दोनों इसकी शूटिंग भी कर चुके हैं. विराट और आमिर का यह स्‍पेशल चैट शो दिवाली के दिन ऑन एयर होगा, जिसमें ये दोनों दिग्‍गज हस्‍तियां अपनी जिंदगी के बारे में बेहद दिलचस्‍प बातें लोगों को बताएंगी. 

लहंगे में अनुष्‍का शर्मा और शेरवानी में विराट कोहली... यह हो क्‍या रहा है?

इंडियन एक्‍सप्रेस ने चैट शो में शामिल एक शख्‍स के हवाले से बताया है कि शो के दौरान विराट ने अनुष्‍का के साथ अपने रिलेशनश‍िप पर खुलकर बात की है. जब विराट से अनुष्‍का की अच्‍छी और खराब बातें पूछी गई तों उन्‍होंने कहा, 'वह बहुत ही ईमानदार और केयर करने वाली है. मुझे उसकी यह बात बहुत पसंद है. हालांकि मुझे उसकी किसी बात से नफरत तो नहीं लेकिन हां मुझे उसकी एक चीज अच्‍छी नहीं लगती. वह हमेशा पांच-सात मिनट देर से आती है.' 

ये हैं इंडियन क्रिकेटर्स की स्‍टाइल‍िश वाइफ और गर्लफ्रेंड

विराट को अनुष्‍का की ईमानदारी और केयरिंग एटीट्यूड तो पसंद है ही साथ ही उन्‍हें अच्‍छा इंसान बनाने का क्रेडिट भी अनुष्‍का को दिया है. उनके मुताबिक, 'उसने हमेशा मेरा साथ दिया और हम एक-दूसरे को अच्‍छे से समझते हैं. हम पिछले तीन-चार सालों से एक साथ हैं और इस दौरान वह मेरे अंदर बतौर इंसान कई अच्‍छे बदलाव लेकर आई.' 

विराट कोहली ने पहली बार कबूला उनकी जिंदगी में कितनी खास हैं अनुष्का शर्मा

चैट शो के दौरान जब विराट से उनके निक नेम चीकू के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'अंडर 17 के दौरान मैंने जो  हेयरकट करवाया था उससे मेरे कान बहुत बड़े दिख रहे थे. तो हर कोई मुझे चीकू (खरगोश) कहने लगा था. लेकिन बाद में एमएस धोनी ने इसकी शुरुआत की और स्‍टंप माइक ने अपना काम कर दिखाया.' 

बहरहाल, हम सभी जानते हैं कि विराट अपनी लेडी लव अनुष्‍का को प्‍यार से नुष्‍की कहकर बुलाते हैं. ऐसे में हम तो यही दुआ करेंगे कि चीकू और नुष्‍की का प्‍यार दिन ब दिन परवान चढ़ता रहे और यंग जनरेशन उनसे रिलेशनशिप टिप्‍स लेती रहे.
VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com