विज्ञापन

गले में तुलसी की माला और माथे पर बिंदी लगाए अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ एयरपोर्ट हुईं स्पॉट, सादगी ने जीता फैंस का दिल

मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का सादा अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है, जहां ग्लैमर नहीं बल्कि अनुष्का की तुलसी माला और बिंदी ने फैंस का दिल जीत लिया.

गले में तुलसी की माला और माथे पर बिंदी लगाए अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ एयरपोर्ट हुईं स्पॉट, सादगी ने जीता फैंस का दिल
अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ एयरपोर्ट हुईं स्पॉट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों. लेकिन चर्चा में रहना उन्हें खूब आता है. हाल ही में वो हसबैंड और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये रही कि इस बार किसी ग्लैमरस लुक ने नहीं, बल्कि उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया. अनुष्का के गले में पड़ी एक खास माला और माथे पर छोटी सी बिंदी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. फैंस इस पावर कपल की सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

अनुष्का ने पहनी ये खास माला

एयरपोर्ट पर दोनों का अंदाज बेहद सहज और सादा था. विराट कोहली ने बेज रंग की शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था. आंखों पर सनग्लासेस और हाथ में अनुष्का का हैंडबैग लिए वो काफी हैंडसम लग रहे थे. उनका ये सेमी फॉर्मल लुक फैंस को खूब पसंद आया. वहीं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट का सूट पहना था. जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था. उनका नो मेकअप लुक और नैचुरल स्टाइल लोगों को भा गया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके गले की तुलसी माला और माथे की बिंदी की हो रही है. इस सादगी भरे अंदाज ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.

फैंस बोले क्या फिर जा रहे हैं वृंदावन?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि दोनों शायद वृंदावन या किसी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है फिर से वृंदावन जा रहे हैं.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘अनुष्का की सादगी ही उनकी असली खूबसूरती है.' कुछ फैंस विराट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं. कुल मिलाकर, इस पावर कपल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल दिखावे में नहीं सादगी में भी हो सकता है.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

IND vs PAK: मिलिए पाकिस्तानी प्रीति जिंटा से, स्माइल और डिंपल सेम टू सेम, बादशाह से जुड़ा नाम, पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड डेब्यू का टूटा सपना 

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, धुरंधर को बताया फेवरेट फिल्म, बोले- कमाल कर दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com