Virat Kohli: श्रीलंका के खिलाफ मैच (IND vs SL) के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया है. कोहली एशिया में खेलते हुए सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि मुंबई के वानखेडे़ में विराट ने यह कमाल किया. कोहली ने एशिया में 159 पारी खेलते हुए यह कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैसे, एशिया में खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (Virat Kohli vs Sachin Tendulkar) के नाम है. सचिन ने अपने करियर में एशिया में खेलते हुए कुल 12067 रन बनाए हैं. वैसे, कोहली के पास अब सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक की बराबरी करने का मौका है. कोहली ने अबतक 48 शतक लगाए हैं. वहीं, वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. सचिन ने 49 शतक वनडे में लगाए हैं.
यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: मोहम्मद शमी ने निशाने पर होगा भारतीय दिग्गज का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही निकल जाएंगे सबसे आगे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एशिया में सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज
159 पारियां - विराट कोहली*
188 पारी - सचिन तेंदुलकर
213 पारी - कुमार संगकारा
254 पारी - सनथ जयसूर्या
इसके अलावा विराट कोहली एशिया में खेलते हुए 8 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कमाल कर कोहली ने तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या की बराबरी करने में सफल हो गए हैं.
तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar vs Virat Kohli)
वहीं, विराट कोहली एक वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. तेंदुलकर ने 7 बार ऐसा कारनामा अपने ODI करियर में करने में सफल रहे थे. वहीं, कोहली ने यह कमाल 8 बार किया है.
एक कैलेंडर साल में सबसे अधिक बार 1000+ वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज
8 - विराट कोहली (2011-14, 2017-19, 2023)*
7 - सचिन तेंदुलकर (1994, 1996-98, 2000, 2003, 2007)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं