कार्डिफ में जब भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे में आमने-सामने थे, उसी दौरान एक ऐसी खबर आई, जिसने दुनिया भर के फैंस को हैरान कर दिया. रिपोर्ट्स आईं कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के आगे देखने का फैसला ले लिया है. ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला वनडे ना सिर्फ सीरीज का बल्कि रोहित शर्मा के करियर का भी आखिरी मैच हो सकता है. रोहित इस मैच में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे और सिर्फ 26 रन ही बना पाए. रोहित पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, लेकिन सेलेक्शन कमिटी ने उन्हें बता दिया है कि वे अब टूर्नामेंट के लिए उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.
यह रिपोर्ट आने के बाद फैंस हैरान रह गए. वहीं कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया कि रोहित दूसरे वनडे के बाद संन्यास ले सकते है. इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें रोहित और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच बैठे विराट कोहली काफी उदास दिखाई दे रहे हैं.
विराट कोहली जब जोफ्रा आर्चर का शिकार होने के बाद ड्रेसिंग रूम आए थे, उसके बाद वह रोहित और बुमराह के साथ बैठे दिखाई दिए. शुरुआत में कई लोगों को लगा कि उनके चेहरे के भाव से विकेट गंवाने की निराशा झलक रही है. लेकिन, जैसे-जैसे रोहित के रिटायरमेंट की खबरें ज़ोर पकड़ने लगीं, फैंस इस पल को अलग नज़रिए से देखने लगे.
So just like Aswin in Australia with Virat Kohli then disappointed look of VK similarly before 1 match of Rohit Sharma retirement Vk siting with Ro and looking disappointed 😞
— Satya¹⁸ (@duary_satyajit) July 16, 2026
So it's 100 confirmed Rohit Sharma going to retired 💔 pic.twitter.com/RwhDbOYJt6
भारत की फील्डिंग के दौरान एक और इमोशनल पल आया था, जब पूर्व दिग्गज और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में रोहित की उपलब्धियों पर बार-बार प्रकाश डाला. रोहित की लीडरशिप और भारतीय क्रिकेट में योगदान पर उनकी टिप्पणियों ने उन अटकलों को और तेज कर दिया कि वनडे सीरीज का समापन रोहित के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के अंत का प्रतीक हो सकता है.
The commentary panel is talking about Rohit's retirement, with Ravi Shastri praising his incredible journey as a captain and a player. pic.twitter.com/iPeLVPgDYm
— Waqas (@THEFREEHITHQ) July 16, 2026
शास्त्री ने कहा,"वह लंबे समय से टीम में हैं. टी20 विश्व कप जीता लेकिन 50 ओवर के विश्व कप से चूक गए. उनके नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है. उनमें से पांच 2019 संस्करण में यूके में थे."
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दौरान रोहित ने BCCI अधिकारियों से मुलाकात की थी और ओपनर उनके फैसले से 'खुश नहीं' थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेलेक्शन कमिटी ने रोहित को बता दिया है कि उन्होंने वनडे सीरीज़ के बाद पूर्व भारतीय कप्तान से 'आगे बढ़ने' (यानी उन्हें टीम से हटाने) का फैसला किया है. खबरों के अनुसार, सेलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ़्ते कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित शर्मा को लेकर बात की थी.
यह भी पढ़ें: मेस्सी मैजिक से 7वीं बार फाइनल में अर्जेंटीना, आखिरी मिनटों में पलटी बाजी, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं