बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम बीते 3 वनडे मैचों में दो शतक हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में नाबाद पारी खेलने के अगले ही दिन जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हुआ तो उसमें जायसवाल का नाम नहीं था. कोहली की अनुपस्थिति में ही जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था. अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ही जायसवाल ने रेड बॉल फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वह टी20 में भी अच्छा कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी, जबकि वनडे में उनकी एंट्री नहीं हो पा रही थी. हालांकि, उनका यह इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्योंकि बीसीसीआई सेलेक्टर्स 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए जायसवाल को बचे हुए 20 के 20 मैचों में मौका देना चाहते हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ कार्डिफ में मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ता अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं और ऐसे में जायसवाल का इंतजार खत्म हो सकता है.
टीम इंडिया में होगी जायसवाल की एंट्री
चयन मामलों से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,"राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल को लंबा मौका दिया जाए. उन्होंने तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं. विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच बाकी हैं और जायसवाल को ये सभी मैच खेलने का अवसर मिलना चाहिए."
सूत्र ने कहा,"कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता. लेकिन यह स्पष्ट है कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं. रोहित के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला उन्हें स्वयं करना होगा." यह भी समझा जाता है कि यदि इंग्लैंड दौरे के बाद भी रोहित शर्मा को टीम में बनाए रखा जाता है, तो यशस्वी जायसवाल को महत्वपूर्ण मैच अनुभव से वंचित होना पड़ेगा, जिसे चयनकर्ता उचित नहीं मानते.
टेस्ट रिटायरमेंट पर भी नहीं थी सहमति
रिपोर्ट में दावा है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के मुद्दे पर भी चयन समिति और उनके बीच पूरी सहमति नहीं थी. चयन समिति के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे नहीं चाहते थे कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में केवल दो मैच खेलने के बाद संन्यास का फैसला लें. वहीं, रोहित शर्मा के करीबी लोगों का दावा है कि उनका इरादा सिर्फ दो टेस्ट खेलने का कभी नहीं था और उन्होंने पूरी सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली ने अर्धशतक के साथ कि विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, अब निशाने पर संगाकार
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के बीते 96 साल में जो कोई ना कर सका- मेसी रच रहे हैं इतिहास; गोल्डन बूट की रेस में मेसी कैसे हैं सबसे आगे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं