पूर्व कप्तान विराट कोहली जितने शानदार बल्लेबाज हैं, उतने ही अच्छे वह बिजेनसमैन भी हैं. कोहली की सालाना कमाई करोड़ों में है. और वह सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट भर करने के लिए ही एक करोड़ रुपये से ऊपर की फीस वसूलते हैं. बहरहाल, आज बात विराट कोहली की उस कंपनी 'एजिलिटास' की करते हैं, जिसके लिए कोहली ने दिग्गज खेल उपकरण कंपनी प्यूमा का करोड़ों रुपये का अनुबंध ठुकराकर अपना वेन्चर शुरू करने का फैसला किया. एजिलिटास में कोहली साझीदार हैं और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शू-मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है, जिसने पिछले दिनों एक कंपनी का भी अधिगृहण किया था. बहरहाल, कोहली को लेकर अब ताजा खबर यह है कि कोहली ने इसमें 6.4% हिस्सेदारी बढ़ा दी है और इस कंपनी में कई साझीदार हैं. चलिए कोहली की इसी कंपनी के बारे में स्टेप बॉय-स्टेप डिटेल से जानते हैं कि उन्होंने एजिलिटास में कुल कितने रुपयों का निवेश किया और फिलहाल इसकी क्या वित्तीय स्थिति है.
एजिलिटास स्पोर्ट्स में ONE8 का विलय
भारतीय स्पोर्ट्सवेयर और एथलेजर बाजार में हालिया सालों में सबसे महत्वपूर्ण पुनर्गठन तब देखने को मिला जब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई पीठ ने कोहली के ही स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड वन8 स्पोर्ट्स (One8 Sports) के एजिलिटास स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में विलय को औपचारिक मंजूरी प्रदान की.इस विलय के बाद विराट कोहली की एजिलिटास स्पोर्ट्स में इक्विटी हिस्सेदारी बढ़कर 6.4% हो गई.
विलय का रणनीतिक ढांचा और विराट कोहली की इक्विटी
वन8 स्पोर्ट्स और एजिलिटास स्पोर्ट्स के बीच विलय की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य भारत से एक विश्वस्तरीय, एकीकृत स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड विकसित करना है. एनसीएलटी द्वारा मंजूर की गई योजना के अनुसार, वन8 स्पोर्ट्स का अस्तित्व स्वतंत्र कंपनी के रूप में समाप्त कर इसे एजिलिटास स्पोर्ट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में एकीकृत किया गया है. इस विलय के माध्यम से विराट कोहली का एजिलिटास स्पोर्ट्स में इक्विटी ढांचा और व्यक्तिगत पूंजी निवेश काफी मजबूत हुआ है. विलय से पूर्व एजिलिटास स्पोर्ट्स में विराट कोहली की इक्विटी हिस्सेदारी लगभग 1.8% से 1.94% के बीच थी. और अब वन8 ब्रांड की इक्विटी वैल्यूएशन और बौद्धिक संपदा (IP) का एजिलिटास के पैरेंट ढांचे में एकीकरण होने के कारण उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 6.4% हो गई है.
एजिलिटास में संस्थापक साझेदार, शेयरहोल्डिंग पैटर्न
| शेयरधारक वर्ग / मुख्य साझेदार | प्रमुख व्यक्ति या संस्थाएं | इक्विटी हिस्सेदारी (%) | अनुमानित मूल्यांकन मूल्य (INR) | |
| संस्थापक ग्रुप | अभिषेक गांगुली (18.26%), अतुल बजाज, अमित प्रभु | 29.25% |
| |
| संस्थागत फंड | नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, रेनमैटर, कन्वर्जेंट फाइनेंस, स्प्रिंग मार्केटिंग | 51.90% | ₹1,630 करोड़ | |
| एंजेल इन्वेस्टर्स | व्यक्तिगत एचएनआई एवं एंजेल निवेशक | 11.47% | ₹318 करोड़ | |
| विराट कोहली | व्यक्तिगत निवेशक एवं वन8 सह-संस्थापक | 6.40% | ₹175 - ₹190 करोड़ | |
| ईसॉप एवं अन्य | कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन पूव व अन्य | 7.34% | ₹200 करोड़ |
एजिलिटास की वित्तीय स्थिति
एजिलिटास स्पोर्ट्स का वित्तीय ढांचा दो अलग-अलग परतों में काम करता है. पैरेंट होल्डिंग कंपनी (ब्रांड निर्माण और रिटेल) तथा अधिग्रहित विनिर्माण सहायक इकाई. वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में स्टैंडअलोन पैरेंट संस्था 'एजिलिटास स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' ने लगभग ₹9 करोड़ की परिचालन आय (Operating Income) दर्ज की. शुरुआती चरण के ब्रांड निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास, लाइसेंसिंग अधिग्रहण और मार्केटिंग निवेश के कारण कंपनी को 2025 वित्तीय वर्ष में लगभग ₹4 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ.
एजिलिटास की वित्तीय स्थिति, 'बड़ा टारगेट'
एजिलिटास स्पोर्ट्स का वित्तीय ढांचा दो अलग-अलग परतों में काम करता है. पैरेंट होल्डिंग कंपनी (ब्रांड निर्माण और रिटेल) तथा अधिग्रहित विनिर्माण सहायक इकाई. वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में स्टैंडअलोन पैरेंट संस्था 'एजिलिटास स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' ने लगभग ₹9 करोड़ की परिचालन आय (Operating Income) दर्ज की. शुरुआती चरण के ब्रांड निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास, लाइसेंसिंग अधिग्रहण और मार्केटिंग निवेश के कारण कंपनी को 2025 वित्तीय वर्ष में लगभग ₹4 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ.
.
| स्टैंडअलोन एजिलिटास (FY25) | विनिर्माण इकाई (मोचिको - FY25) | 4-6 वर्ष का मध्यम-अवधि लक्ष्य | ||
| परिचालन राजस्व | ₹9 करोड़ |
| ₹2,000 - ₹3,000 करोड़ | ||
| शुद्ध लाभ / हानि | (₹4 करोड़) शुद्ध हानि | सकारात्मक शुद्ध लाभ | 10-12% शुद्ध लाभ मार्जिन लक्ष्य | ||
| मुख्य व्यवसाय क्षेत्र |
| B2B जूता विनिर्माण | एकीकृत ओमनी-चैनल स्पोर्ट्सवेयर |
उत्पाद पोर्टफोलियो और टॉप-4 प्रमुख जूतों का मूल्य विश्लेषण
वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में उपलब्ध टॉप-4 प्रमुख जूता मॉडल, उनकी विशेषताएं, उनका अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) और प्रभावी बाजार दरें नीचे टेबल में दी गई हैं
| कैटेगिरी एंड सेगमेंट | मुख्य विशेषताएं व तकनीक | अधिकतम खुदरा मूल्य | |
| लोटो स्ट्रोमा एक्सिस (ट्रैवल स्नीकर) | प्रीमियम लाइफस्टाइल व ट्रैवल स्नीकर | ब्रीदेबल अपर, एर्गोनोमिक ट्रैवल कुशनिंग और ऑल-टेरेन ट्रैक्शन | ₹7,999 | |
| लोटो स्काटो प्रो/प्रोपल्सो लाइट | हाई-परफॉर्मेंस रनिंग शूज | प्रोपल्शन फोम मिडसोल, शॉक एब्जॉर्प्शन और लाइटवेट मेश | ₹8,999 - ₹9,999 | |
| लोटो टोक्यो गिंजा/ब्लेज हिट | अर्बन स्ट्रीटस्टाइल व स्पोर्ट्स | सिंथेटिक लेदर ओवरले, ऑर्थोलाइट सॉकलाइनर, ग्रिप आउटसोल | ₹5,499 - ₹6,999 | |
| लोटो ब्रासिल सेलेक्ट ओजी/हूप स्टार ओजी | हेरिटेज लेदर स्नीकर्स | क्लासिक इटालियन डिज़ाइन, प्रीमियम लेदर अपर, ड्यूरेबल रबर कपसोल | ₹4,999 - ₹5,999 |
आंकलन और परिणाम
वन8 स्पोर्ट्स का एजिलिटास स्पोर्ट्स में विलय भारतीय स्पोर्ट्सवेयर उद्योग में कॉरपोरेट पुनर्गठन का एक बड़ा मील का पत्थर है. इस सौदे के माध्यम से विराट कोहली की हिस्सेदारी बढ़कर 6.4% हो गई है. इसमें उनका ₹40 करोड़ का प्रत्यक्ष पूंजी निवेश और वन8 ब्रांड का मूल्य शामिल है. अभिषेक गांगुली के नेतृत्व वाले अनुभवी संस्थापक समूह (29.25% हिस्सेदारी), मजबूत संस्थागत निवेशकों के समर्थन (51.90% हिस्सेदारी) और मोचिको के ₹1,100+ करोड़ के मजबूत विनिर्माण आधार के साथ एजिलिटास स्पोर्ट्स एक मजबूत स्थिति में आ गई है. शीर्ष जूतों की अलग-अलग रेंज और ओमनी-चैनल विस्तार रणनीति के साथ, कंपनी अगले 4-6 वर्षों में ₹2,000 से ₹3,000 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं