विज्ञापन

जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी के बाद ट्रंप का बयान- हमें नहीं लगता कोई खतरा है, कंपनी के शेयरों में उछाल

NVIDIA बोर्ड ने जेनसन हुआंग को फिर से President, CEO और Board Director के पद पर बहाल कर दिया है. उनकी वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोरदार समर्थन जताते हुए उन्हें 'महान देशभक्त' और 'राष्ट्रीय धरोहर' बताया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जो हुआंग के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों का संकेत देता हो.

जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी के बाद ट्रंप का बयान- हमें नहीं लगता कोई खतरा है, कंपनी के शेयरों में उछाल
NDTV

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी Nvidia के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के पद पर बहाल कर दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें 'देशभक्त' और 'राष्ट्रीय धरोहर; तक बता दिया. जेनसन की वापसी और ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ और प्री-मार्केट ट्रेडिंग में Nvidia के शेयर करीब 27% तक उछल गए.

Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जेनसन हुआंग को कंपनी के President, Chief Executive Officer (CEO) और Board Director के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. इस फैसले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विस्तृत बयान जारी कर कहा कि बोर्ड ने 'सही और उचित फैसला' लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

'जेनसन ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया'

ट्रंप ने कहा, "यूनाइटेड स्टेट्स सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि जेन्सेन की NVIDIA में वापसी से नेशनल सिक्योरिटी को कोई खतरा है। यूनाइटेड स्टेट्स के अटॉर्नी जनरल ने कन्फर्म किया है कि U.S. सरकार के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी काम किया है."

ट्रंप ने आगे कहा, "पर्सनली, मैं जेनसन को जानता हूं और वह एक महान देशभक्त और नेशनल ट्रेजर हैं. इसके अलावा, NVIDIA को कंपनी के U.S. एक्सपोर्ट कंट्रोल के पालन की अपनी पूरी अंदरूनी जांच जारी रखनी चाहिए ताकि यह पक्का हो सके कि वह U.S. नेशनल सिक्योरिटी की रक्षा करने के लिए अपनी कानूनी ज़िम्मेदारियों और देशभक्ति के कर्तव्य को पूरा कर रही है. जेनसन, NVIDIA बोर्ड, यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों को बधाई."

यह भी पढ़ें: Nvidia में दोबारा CEO बनाए गए जेनसन हुआंग, चीनी जासूस से अफेयर के कारण दिया था इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nvidia, Jensen Huang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com