विज्ञापन

तस्करों के पीछे नदी में कूदे 2 BSF जवान, एक लौट आया, दूसरा बह गया... सर्च में जुटी SDRF की टीम

असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बराक नदी में पशु तस्करों का पीछा करते हुए BSF जवान के. वेणु लापता हो गए. SDRF और BSF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है.

तस्करों के पीछे नदी में कूदे 2 BSF जवान, एक लौट आया, दूसरा बह गया... सर्च में जुटी SDRF की टीम
सांकेतिक तस्वीर.
IANS
दिसपुर:

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर असम के कछार जिले में बराक नदी में पशु तस्करों का पीछा करते हुए एक BSF जवान लापता हो गया. घटना सोमवार सुबह की है.

जानकारी के मुताबिक, घटना कटीगोरा में हरिनगर बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास हुई, जहां BSF कर्मियों को चार से पांच संदिग्ध पशु तस्करों की आवाजाही की सूचना मिली थी.

वेणु बह गए, तब से ही लापता हैं

उन्हें रोकने के लिए दो कर्मियों, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र यादव और कॉन्स्टेबल के. वेणु को तैनात किया गया था. 

जब तस्करों को चुनौती दी गई तो उन्होंने कथित तौर पर बराक नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद दोनों जवान पीछा करते हुए पानी में उतर गए.

इस दौरान यादव किसी तरह नदी के किनारे वापस लौटने में कामयाब रहे, लेकिन वेणु बह गए और तब से लापता हैं.

आंध्र के रहने वाले हैं वेणु

वेणु आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. घटना के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका. मौके पर SDRF की टीम को भेजा गया और नदी में तलाश शुरू की गई, जिसमें BSF कर्मी और कटीगोरा पुलिस भी शामिल हुई.

सर्च टीमें लगातार जवान का पता लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, India Bangladesh Border, BSF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com