हाल के दिनों में राजस्थान और बैंगलोर की टीमों की कीमत 15000-16000 रुपयों से ज़्यादा रही. क्रिकेटप्रेमियों के अलावा दुनियाभर की बड़ी लीग के लिए ये आंखें फाड़ने और सबक लेने जैसा रहा. दुनिया की आर्थिक मंदी की अहट के दौर में भी IPL और उसकी 10 टीमों की लोकप्रियता कमाल की रही है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों से लेकर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या जैसे युवा सितारे इसकी ब्रैंड वैल्यु को और मज़बूत करते हैं. पैट कमिंस से लेकर मिचेल स्टार्क, जॉस बटलर, फिन एलन और फिल साल्ट जैसे दुनिया भर के दिग्गज इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगा देते हैं. फैनैटिक स्पोर्ट्स हुरुन इंडिया की ताज़ा रिपोर्ट इन सबपर मुहर लगाती हैं.
किस टीम की कीमत 22,000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा?
आईपीएल के सहारे भारतीय खेलों के बाज़ार को मंदी नहीं देखनी पड़ी है. भारतीय खेलों के नए नए वित्तीय युग में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे कीमती IPL फ्रेंचाइजी के रूप में उभरी है. पहली बार जारी फैनैटिक स्पोर्ट्स हुरुन इंडिया की 2026 की रिपोर्ट में कोलकाता की टीम ‘सबसे कीमती स्पोर्ट्स टीम'साबित हुई है.
कोलकाता नाइट राइडर्स INR 19,200 करोड़ से INR 22,500 करोड़ के वैल्यूएशन के साथ IPL फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में सबसे आगे है. उसके बाद पांच-पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं. रिपोर्ट का अनुमान है कि सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी का कुल वैल्यूएशन INR 1,63,200 करोड़ (USD 18 बिलियन) है, और एक फ्रेंचाइजी की औसत कीमत पहले से ही USD 1.8 बिलियन आंकी गई है.
‘सबसे कीमती टीमें'
- 1. कोलकाता नाइट राइडर्स KKR
- 2. मुंबई इंडियंस
- 3. चेन्नई सुपर किंग्स
ये आंकड़े दिखाते हैं कि IPL फ्रेंचाइजी कैसे प्रीमियम ग्लोबल स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी में बदल गई हैं. रिपोर्ट का अनुमान है कि 2032 तक IPL फ्रेंचाइजी का औसत वैल्यूएशन USD 15 बिलियन तक पहुंच सकता है. यानी 2032 तक भारतीय टीमें वित्तीय रूप से एलीट NFL फ्रेंचाइजी के बराबर आ जाएंगी.
विराट इसलिए हैं नंबर-1 क्रिकेटर
जहां KKR फ्रेंचाइजी चार्ट में सबसे आगे है, वहीं विराट कोहली लीग की सबसे बड़ी एथलीट प्रॉपर्टी बने हुए हैं. कोहली 617 अंकों के साथ हुरुन इंडिया आईपीएल एथलीट परफॉर्मेंस रैंकिंग में टॉप पर हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 18 सीजन में INR 230.2 करोड़ कमाकर IPL की ऑल-टाइम कमाई में भी सबसे आगे हैं. विराट के बाद रोहित शर्मा INR 227.2 करोड़ और एम. एस. धोनी INR 200.3 करोड़ के साथ हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 सीजन में IPL खिलाड़ियों की कुल कमाई INR 6,341 करोड़ को पार कर गई है.
‘IPL से सबसे ज़्यादा कमाई'
- 1. विराट कोहली 230.2 करोड़ रुपये
- 2. मुंबई इंडियंस 227.2 करोड़ रुपये
- 3. चेन्नई सुपर किंग्स 200.3 करोड़ रुपये
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि वैल्यूएशन मॉडल डिस्काउंटेड कैश फ्लो प्रोजेक्शन्स को मार्केट-बेस्ड प्राइस-टू-सेल्स विश्लेषण के साथ जोड़ता है, जिसमें प्रदर्शन, फैन एंगेजमेंट, ग्लोबल क्रिकेट पोर्टफोलियो और शहर की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखा जाता है.
ये ताज़ा रिपोर्ट IPL निवेश से मिलने वाले जबरदस्त रिटर्न को भी उजागर करती है. लैकलन मर्डोक को राजस्थान रॉयल्स से बाहर निकलने पर कथित तौर पर 92.1 गुना रिटर्न मिला, जबकि यूनाइटेड स्पिरिट्स ने RCB से 37.2 गुना रिटर्न हासिल किया।रिपोर्ट महिला खेलों के बढ़ते प्रभाव को भी रेखांकित करती है.
महिला क्रिकेटरों में सबसे ज़्यादा कमाई मीर स्मृति मंधाना की
स्मृति मंधाना INR 13.7 करोड़ के साथ WPL की कुल कमाई में सबसे आगे हैं, जबकि टॉप 10 WPL खिलाड़ियों ने सिर्फ चार सीजन में सामूहिक रूप से INR 90 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. क्रिकेट से परे, रिपोर्ट भारत की व्यापक खेल अर्थव्यवस्था की तेजी से हो रही वृद्धि की ओर इशारा करती है. देश में अब क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी और वॉलीबॉल में छह प्रमुख पेशेवर खेल लीग संचालित हैं, जिनमें 59 फ्रेंचाइजी और 763 सक्रिय ब्रांड साझेदारियां हैं.
अकेले IPL में 307 स्पॉन्सरशिप डील हैं, हालांकि अन्य लीग भी अब अपने मजबूत व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र बना रही हैं. अध्ययन में यह भी बताया गया है कि खेल का यह उछाल अब महानगरों तक सीमित नहीं है, टियर 2 और टियर 3 बाजार फैनडम, स्पॉन्सरशिप और लीग एंगेजमेंट के प्रमुख विकास केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं. मल्टी-टीम ओनरशिप ग्रुप भी आक्रामक रूप से विस्तार कर रहे हैं. GMR ग्रुप के पास अब क्रिकेट, कबड्डी और खो-खो में वैश्विक स्तर पर 10 टीमें हैं, जबकि JSW ग्रुप के पास क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और हॉकी में सात टीमें हैं.
86 पन्नों की रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि भारतीय खेल तेजी से क्रिकेट-संचालित मनोरंजन उत्पाद से बहु-खेल व्यापार अर्थव्यवस्था में बदल रहा है, हालांकि IPL कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे ब्रांड और विराट कोहली जैसे स्टार एथलीटों के दम पर इसका सबसे बड़ा फाइनेंशियल इंजन बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: 'उन्होंने मेरा इस तरह...' विराट कोहली ने बताया कैसे कप्तानी जाने के बाद राहुल द्रविड़ ने की उनकी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं