आईपीएल में पावरप्ले के पावरहिटर ने गेम को ही बदल दिया है. पावरप्ले के अलावा, इंपैक्ट प्लेयर के नियम, छोटी बाउंड्री और बैटर्स के धमाकेदार स्ट्राइक रेट के ट्रेंड के बीच खिलाड़ियों के लिए ज़रूरी हो गया है कि वो अपने गेम में बदलाव करें वरना टी-20 के इस फ़ॉर्मैट में चमकना सबके बस का नहीं. सिर्फ़ बल्लेबाज़ ही नहीं कई गेंदबाज़ों ने भी अपने गेम में इतनी तेज़ी से बदलाव किये हैं कि दुनिया भर के फ़ैन्स समेत क्रिकेट के एक्सपर्ट्स भी उनके सराहना कर रहे हैं. AI की तकनीक की तरह अपने गेम में एडजस्टमेंट करते हुए विराट कोहली, केएल राहुल, संजू सैमसन और भुवनेश्वर कुमार जैसे धुरंधर छाये हुए हैं. इन महारथियों ने अपने गेम में ऐसे क्या बदलाव किए कि ये अब सबके लिए रोल मॉडल बनते दिखे रहे हैं?
वाइट बॉल क्रिकेट का GOAT- विराट कोहली
विराट कोहली के गेम, उनकी उटनेस, उनके टेम्परामेंट, उनकी स्टाइल और उनकी लीडरशिप पर घंटों बातें होंगी तब भी बात करने को काफ़ी कुछ बाक़ी रहेगा. लेकिन सबसे कमाल की बात है बदलते दौर और बदलते क्रिकेट में खुद को ढालने की कला. 37 साल के विराट आज भी किसी भी युवा खिलाड़ी को टक्कर देते नज़र आते हैं. विराट कोहली ने 2008 में जब आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत की थी तब पहले सीज़न उनका स्ट्राइक रेट 105 और दूसरे सीज़न उनका स्ट्राइक रेट 114 रहा. 2008 से लेकर अबतक जब विराट की उम्र 37 साल है तब वो अपने करियर के बेस्ट, 166 के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में नये-पुराने दिग्गजों को टक्कर देते आ रहे हैं.

करियर के बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ खेल रहे हैं विराट
अबतक खेले गए 9 मैचों में विराट ने 3 अर्द्धशतकीय पारियों और 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं. सबसे ज़्यादा रन बनानेवालों की लिस्ट में वो पूरे आईपीएल के टॉप-10 खिलाड़ियों में लगातार बरक़रार हैं. पिछले सीज़न विराट ने 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 अर्द्धशतकीय पारियों के साथ 657 रन बनाए थे. विराट अगर इस फॉर्म में खेलते रहे तो उनकी टीम लगातार दो आईपीएल का ख़िताब जीतने की सबसे मज़बूत दावेदार साबित हो सकती है.
केएल राहुल- दिल्ली का दमदार पावरहिटर
पिछले एक दर्जन सीज़न में आईपीएल में सबसे ज़्यादा बदलाव करनेवाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में दिल्ली, कर्नाटक और टीम इंडिया के स्टार केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर की पंक्ति में रखा जाएगा. केएल राहुल ने आईपीएल में अपना करियर 2013 में शुरू किया था तब उनका स्ट्राइक रेट 125 था. जबकि, मौजूदा सीज़न में वो दिल्ली के ओपनर के तौर पर 181 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. इस सीज़न उन्होंने 1 शतक और 3 अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं हैं. 10 मैचों में 181 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 445 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया है.

'मुझे कभी T20 खिलाड़ी नहीं माना गया'
जियोस्टार के 'सुपरस्टार्स' पर बात करते हुए, केएल राहुल ने कहा,"10 साल पहले, मैं T20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी कर देता. मुझे कभी T20 खिलाड़ी नहीं माना गया, या एक अच्छा व्हाइट-बॉल खिलाड़ी भी नहीं; मुझे 'टेस्ट खिलाड़ी' का टैग दे दिया गया था. तो उस छवि से बाहर निकलना, अपना वाइट-बॉल गेम डेवलप करना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है."
पावरहिटर राहुल का स्ट्राइक रेट हुआ 125 से 181
जिोस्टार के' सुपरस्टार्स' पर बात करते हुए, केएल राहुल ने टॉप ऑर्डर में आक्रामक शैली अपनाने पर कहा, "पिछले दो-तीन सालों में, खासकर IPL में, T20 क्रिकेट काफी बदल गया है। आप देख सकते हैं कि टीमें कैसे जीत रही हैं, और हाल ही में जो टीमें पावरप्ले जीतती हैं, वे अक्सर मैच भी जीत जाती हैं. कुछ साल पहले तक मैच आमतौर पर 14वें से 20वें ओवर के बीच तय होते थे। पावरप्ले हमेशा अहम था, लेकिन अब इसका महत्व और बढ़ गया है."
अल्टीमेट फ़ॉर्म में हैं चेन्नई एक्सप्रेस संजू सैमसन
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और वीरेन्द्र सहवाग की तरह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने भी संजू सैमसन (Sanju Samson) की तारीफ़ों के पुल बांध दिये हैं. गिलक्रिस्ट ने कहा,"इस समय संजू सैमसन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में से एक हैं. मैं उन्हें वर्ल्ड कप से देख रहा हूं. जिस तरह से वह जिम्मेदारी को उठाते हैं. टीम के लिए खेलते हैं और मैच को समाप्त करते हैं. उससे मैं बार-बार प्रभावित होता हूं. वाकई वह सराहनीय हैं. संजू सैमसन असाधारण वाइट बॉल क्रिकेट के बल्लेबाज हैं."

Photo Credit: Photo: BCCI
116 से 168 किया स्ट्राइक रेट, बेस्ट फॉर्म में संजू
संजू ने इस सीज़न IPL में 2 और कुल 5 शतकीय पारियां खेली हैं. इस सीज़न संजू ने इस सीज़न 168 के स्ट्राइक रेट से 2 शतक और 1 अर्द्धशतक के सहारे 402 रन बनाये हैं और ज़बरदस्त मैचविनर साबित हुए हैं. संजू ने अपने गेम को लगातार बेहतर किया है. 2013 में आईपीएल का पहला सीज़न खेलते वक्त संजू का स्ट्राइक रेट 116 था जो 12 सालों में बढ़कर 168 हो गया है. इस सीज़न तो अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए संजू ने अपना स्ट्राइक रेट 116 से 168 कर लिया है.
स्विंग किंग भुवी का जवाब नहीं
पाटा विकेट, छोटी बाउंड्री इंपैक्ट प्लेयर के नियम के बीच भी कई गेंदबाज़ों ने बैटर्स को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है. अपने स्विंग और वैरिएशंस से भुवनेश्वर कुमार ने विपक्षी बल्लेबाज़ों पर अंकुश बनाये रखा है. 9 मैचों में 7.68 की इकॉनमी से भुवी ने अबतक 17 विकेट अपने नाम किए हैं और सभी टीमों बैटर्स पर अपना असर छोड़ा है.

लखनऊ के ख़िलाफ़ 7 मई को भुवनेश्वर अपना 200वां आईपिएल का मैच खेलेंगे. भुवी ने 2017 में 26 विकेट, 2016 में 23 विकेट, 2014 में 20 विकेट और 2025 में 17 विकेट हासिल किये. भुवी पिछली बार की तरह 17 की सीमा पर पहुंच चुके हैं और टीम को क बार फिर चैंपियन बनाने को तैयार दिखते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत भी नहीं बदल पाई CSK की स्थिति, दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें, ऐसा है प्लेऑफ का समीकरण
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'जब उनकी टीम लगातार हार रही थी...' रोहित शर्मा की वापसी पर हरभजन का बड़ा बयान हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं