विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

कप्तान विराट कोहली ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का यह 'खास' रिकॉर्ड

Also Read in
कप्तान विराट कोहली ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का यह 'खास' रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराया
  • विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड बनाया विराट कोहली ने
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भारत ने दर्ज की 27 जीत
  • इससे पहले सौरव गांगुली की कप्तानी में विदेशी धरती पर 26 टेस्ट जीते
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के टेस्ट कप्तानी में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies Cricket team) के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के सोमवार को जमैका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 257 रन से हरा दिया. MS धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैचों में से 27 में जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली के नाम टेस्ट में 26 जीत दर्ज थी. एंटीगुआ में खेले गए पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर विराट ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड को पीछा छोड़ा और MS धोनी के रिकॉर्ड (27) की बराबरी की. अब दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विराट कोहली के नाम विदेशी धरती पर 28 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

WI vs IND 2nd Test Day 4: किंगस्टन टेस्ट में टीम इंडिया साबित हुई 'किंग', सीरीज में किया 'क्लीन स्वीप'

2018 में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड (England Cricket team) से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज हारने से पहले अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket team) के खिलाफ एकतरफा टेस्ट जीता. इसके बाद भारतीय टीम (India Cricket team) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket team) के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की. 

जीत के बाद बोले कप्तान विराट कोहली, दबाव के बावजूद हमने अच्छा क्रिकेट खेला

वेस्टइंडीज (West Indies Cricket team) के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम (India Cricket team) ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद खेली गई वनडे सीरीज में भी भारतीय ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. इस सीरीज का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब वेस्टइंडीज का दौरा समाप्त करने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका टीम (South Africa Cricket team) की मेजबानी करेगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज 15 सितंबर से शुरू होगी, जबकि टेस्ट सीरीज दो अक्टूबर से शुरू होगी.

वीडियो: वीरेंद्र सहवाग से एनडीटीवी की खास बातचीत..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies Vs India 2019, India, Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Sourav Ganguly, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com