Virat Kohli Anushka Sharma: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया (Virat Kohli Instagram) पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए दिल के इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा ‘मेरी दुनिया'. विराट द्वारा शेयर की गई इस फोटो में अनुष्का (Anushka Sharma Photo) एक काले रंग की शर्ट में खिली हुई धूप के नीचे कैमरे को देखते हुए पोज कर रही हैं. कोहली इस समय एशिया कप (Asia Cup 2022) टी20 टूर्नामेंट के लिए UAE में मौजूद हैं, जबकि अनुष्का अपनी अगली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में व्यस्त हैं. ये फिल्म भारतीय दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के जिंदगी पर आधारित है.
कोहली के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कमेंट किया है. वॉर्नर ने लिखा, “लकी आदमी हो दोस्त.” एक घंटे के अंदर कोहली के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. यहां तक की डेविड वॉर्नर के कमेंट को ही 17 हजार से ज्यादा लाइक्स और तकरीबन 1 हजार कमेंट मिल चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोहली बुधवार को खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ी (Virat Kohli Record) बन गए. उन्होंने यह मुकाम एशिया कप 2022 के ग्रुप ए के मैच में हांगकांग के खिलाफ (India vs Hong Kong) दुबई में हासिल किया. कोहली ने 44 गेंद खेलते हुए नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 3 छक्के शामिल थे.
अब तक खेले 101 टी20 मुकाबलों में विराट के नाम 50.77 की औसत से 3402 रन है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 31 अर्धशतक लगाए है और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 94 रन का है. टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 137.12 का है.
* रोहित शर्मा का नया इंस्टाग्राम पोस्ट देख सोच में पड़े फैंस, #MegaBlockbuster का पोस्टर हुआ वायरल
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं