विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

VIDEO: मैच के बाद फिर जीवा ने लगाई चाचू विराट की क्लास, धोनी खड़े हंसते रहे

मैच में तो धोनी हीरो रहे लेकिन इस मामले में भी धोनी ने बाजी मार ली. उनका और जीवा का ग्राउंड पर मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: मैच के बाद फिर जीवा ने लगाई चाचू विराट की क्लास, धोनी खड़े हंसते रहे
विराट कोहली के साथ मस्ती करती दिखीं धोनी की बेटी जीवा.
  • क्यूट जीवा पापा धोनी को पानी पिलाती नजर आई.
  • विराट कोहली के साथ भी की खूब मस्ती.
  • जीवा-विराट की बातें सुनकर हंस पड़े धोनी.
नई दिल्ली: टीम इंडिया की कप्तानी में एक चैरिटी फुटबॉल मैच में बॉलीवुड सितारों को 7-3 से हरा दिया.  सेलिब्रिटी क्लासिको का यह मुकाबला मुंबई में खेला गया. इस चैरिटी मैच में एक ओर विराट कोहली की टीम थी तो दूसरी ओर थी रणबीर कपूर की टीम. ऑल हार्ट्स की टीम से सबसे ज्यादा दो गोल एमएस धोनी और अनिरुद्ध श्रीकांत ने किए.वहीं विराट कोहली और केदार जाधव ने भी 1-1 गोल दागा. क्रिकेट के बाद फुटबॉल में भी विराट-धोनी का दबदबा देखने को मिला.

पढ़ें- कोहली चाचू के साथ मस्ती करती दिखीं धोनी की बेटी, देखें ये क्यूट VIDEO

मैच में तो धोनी हीरो रहे लेकिन इस मामले में भी धोनी ने बाजी मार ली. उनका और जीवा का ग्राउंड पर मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है. मैदान पर जीवा के कई अंदाज देखने को मिले, लेकिन एक जीवा का यह प्यारा सा रूप देख हर कोई हैरान रह गया.

पढ़ें- क्या आपने देखा 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी और जीवा का यह क्यूट VIDEO?​
 
 

A post shared by Ziva❤ (@zivaasdhoni) on


मैदान पर क्यूट जीवा पापा धोनी को पानी पिलाती नजर आई. सोशल मीडिया पर धोनी और जीवा की यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए और इन्होंने सभी का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच के बाद जीवा अपने नन्हे-नन्हे हाथों में पानी की बोतल लेकर आई और अपने पापा (धोनी) को पानी पिलाया. जिसके बाद जीवा चाचू कोहली के पास चली गईं. कोहली भी ग्राउंड पर बैठकर उनसे बात करते रहे. उनकी बातों को सुनकर धोनी खड़े-खड़े हंस रहे थे. 

पढ़ें- कोहली चाचू के साथ मस्ती करती दिखीं धोनी की बेटी, देखें ये क्यूट VIDEO​
 

विराट कोहली और जीवा जब भी मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो विराट कोहली को बिल्ली की आवाज से डरा रही थीं. इस बार भी उन्होंने विराट कोहली से खूब बात की. जिसमें धोनी ने भी उनका साथ दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Ziva, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com