विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर अपनी शादी की घोषणा की.

Also Read in
इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...
  • विराट और अनुष्का ने इटली में रचाई शादी
  • टि्वटर पर फोटो पोस्ट कर की शादी की पुष्टि
  • विराट और अनुष्का पिछले चार साल से थे साथ
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की. शाम से ही मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दोनों की शादी की खबरें चल रही थी, अब इसकी पुष्टि हो गई है. 

Photos: विराट-अनुष्‍का के वेडिंग वेन्‍यू के बारे में मजेदार फैक्‍ट्स, सिर्फ 44 लोगों को ही मिल सकती है एंट्री

विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है. हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं. दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया. हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद. यही संदेश अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट किया. 
 
विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था. हालांकि इनके अफेयर के चर्ऐ 2014 के बाद से तेज हुए. जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई. इस दौरे पर अनुष्का शर्मा भी उनके पीछे-पीछे गईं. दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. तब से ही दोनों के बीच प्यार की खबरें आम होती गईं.

VIDEO :  एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का


दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था. जहां वह अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकलीं. वहीं विराट कोहली के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली के शहर मिलान के लिए टिकट बुक कराई हुई थी. इसके साथ ही दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गईं थी. गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं पिछले काफी समय से होती रही हैं. विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते थे तो शादी की हवा गर्म हो जाती थी. इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं और ऐसा ही हुआ था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com