विज्ञापन

अनुष्का शर्मा का व्हाइट सूट लुक, सॉफ्ट फेस्टिव अंदाज में दिखीं बेहद खूबसूरत, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

Anushka Sharma White Suit: अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर हल्के और खूबसूरत सफेद सूट में नजर आईं. उनका यह लुक फाल्गुन के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट था, हल्का, खूबसूरत और त्योहारों की हल्की झलक लिए हुए.

अनुष्का शर्मा का व्हाइट सूट लुक, सॉफ्ट फेस्टिव अंदाज में दिखीं बेहद खूबसूरत, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
अनुष्का का यह व्हाइट ब्लॉक-प्रिंटेड सूट रिधिई सुरी का है.

Anushka Sharma Festive Look: जब भी सादगी और स्टाइल की बात होती है, तो अनुष्का शर्मा का नाम जरूर आता है. एक बार फिर उन्होंने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. मुंबई एयरपोर्ट पर जब वह हल्के और खूबसूरत सफेद सूट में नजर आईं, तो लगा जैसे एयरपोर्ट ही उनका पर्सनल रनवे बन गया हो. उनका यह लुक फाल्गुन के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट था, हल्का, खूबसूरत और त्योहारों की हल्की झलक लिए हुए. फाल्गुन वह समय होता है जब सर्दी धीरे-धीरे विदा लेती है और वसंत की शुरुआत होती है. हवा में हल्की गर्माहट और त्योहारों की खुशबू घुलने लगती है. ऐसे मौसम में भारी और गहरे रंगों की जगह हल्के, सॉफ्ट रंग अच्छे लगते हैं. सफेद रंग इस मौसम में ताजगी और शांति का एहसास देता है.

अनुष्का का सूट क्यों है खास?

अनुष्का का यह व्हाइट ब्लॉक-प्रिंटेड सूट रिधिई सुरी का है. इसका नाम है गुलमोहर मुगल ब्लू ब्लॉक प्रिंटेड साइड गैदर कुर्ता विद पलाजो एंड प्रिंटेड दुपट्टा और इसकी कीमत 10,500 रुपये है.

Latest and Breaking News on NDTV

1. ब्लॉक प्रिंटेट सूट

कुर्ते पर हल्के नीले रंग की मुगल शैली की ब्लॉक प्रिंटिंग की गई है, जो आइवरी बेस पर बेहद खूबसूरत लग रही थी. यह प्रिंट ना तो बहुत ज्यादा चमकदार है और ना ही बहुत साधारण, बस एकदम बैलेंस.

2. साइड गैदर का स्टाइल

कुर्ते में साइड गैदर दी गई है, जिससे आउटफिट में हल्की फ्लो और ग्रेस आ जाती है. यह डिजाइन सूट को थोड़ा अलग और खास बनाता है.

3. आरामदायक पलाजो

पलाज़ो पैंट्स ढीली और आरामदायक थीं, जो बदलते मौसम के लिए बिल्कुल सही हैं. यह सिल्हूट को हल्का और सांस लेने लायक बनाती हैं.

4. खूबसूरत बॉर्डर वाला दुपट्टा

प्रिंटेड दुपट्टे के किनारों पर बारीक डिजाइन थी, जिसने पूरे लुक को निखार दिया.

5. मिनिमल स्टाइलिंग का जादू

अनुष्का ने अपने लुक को बहुत सादा रखा. उन्होंने हल्के रंग के सनग्लासेस, सिंपल फ्लैट्स और सीधे खुले बालों के साथ इसे स्टाइल किया. न ज्यादा ज्वेलरी, न भारी मेकअप, बस साफ और सुथरा ड्रेसिंग स्टाइल.

फाल्गुन में सफेद क्यों है बेस्ट?

फाल्गुन सर्दी और गर्मी के बीच का मौसम है. इस समय हल्के और सांस लेने वाले कपड़े सबसे अच्छे लगते हैं. सफेद रंग इस मौसम की ताजगी को दर्शाता है. जब इसे हल्के ब्लॉक प्रिंट या पेस्टल डिजाइन के साथ पहना जाए, तो यह त्योहारों के लिए भी परफेक्ट हो जाता है.

इस फाल्गुन ऐसे स्टाइल करें व्हाइट सूट:

  • सिम्पल व्हाइट की जगह प्रिंटेड चुनें: हल्के ब्लॉक प्रिंट या पेस्टल डिजाइन लुक को खास बनाते हैं.
  • सांस लेने वाले कपड़े पहनें: कॉटन, मलमल या चंदेरी बेहतरीन विकल्प हैं.
  • एक्सेसरीज रखें सिंपल: सिल्वर ज्वेलरी, कोल्हापुरी या टैन फ्लैट्स अच्छे लगते हैं.
  • ढीला और फ्लोइंग सिल्हूट अपनाएं: पलाज़ो और गैदर स्टाइल लुक को ग्रेसफुल बनाते हैं.
  • नेचुरल मेकअप करें: हल्का काजल, न्यूट्रल लिप्स और ग्लोइंग स्किन सबसे बेहतर लगती है.

अनुष्का का यह लुक बताता है कि त्योहारों के लिए हमेशा चमकदार रंग जरूरी नहीं होते. कभी-कभी सादगी ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma White Suit, Anushka Sharma Festive Look, Lifestyle News, Anushka Sharma Classy Outfits, Bollywood Festive Fashion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com