विज्ञापन

कौन थे अमनप्रीत गिल? जिनकी मौत से हैरान हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर लिख डाली दिल की बात

Who Was Amanpreet Gill? विराट कोहली ने पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्विट करते हुए लिखा है अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है.

कौन थे अमनप्रीत गिल? जिनकी मौत से हैरान हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर लिख डाली दिल की बात
Amanpreet Gill And Virat Kohli

Who Was Amanpreet Gill? टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Gill) के निधन पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्विट करते हुए लिखा है, 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. उनके परिवार और प्रियजनों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.' आपको बता दें कि कोहली और अमनप्रीत अंडर-19 क्रिकेट में एक दूसरे के साथ शिरकत कर चुके हैं. यही वजह है कि वह अमनप्रीत के आकस्मिक निधन से हैरान हैं. 

कौन थे अमनप्रीत गिल?

अमनप्रीत गिल का जन्म 16 सितंबर साल 1989 में पंजाब के चंडीगढ़ शहर में हुआ था. वह दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी और दाहिने हाथ से ही बल्लेबाजी करते थे. घरेलू क्रिकेट क्रिकेट और आईपीएल में वह बतौर गेंदबाज शिरकत करने में कामयाब हुई थे. देश के लिए वह अंडर-19 क्रिकेट में जलवा बिखरते हुए पंजाब के घरेलू क्रिकेट तक पहुंचे थे. आईपीएल में उन्हें हुनर दिखाने का अवसर किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स) ने दिया था. हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने की वजह से वह जल्द ही ड्रॉप हो गए. 

अमनप्रीत गिल का घरेलू क्रिकेट करियर 

बात करें अमनप्रीत के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल छह मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उन्हें 10 पारियों में 54.72 की औसत से कुल 11 सफलता हाथ लगी. 72 रन खर्च कर चार विकेट एक मैच की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी के बारे में तो वह सात पारियों में 8.40 की औसत से 42 रन बनाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर की PSL और BBL में बचेगी कप्तानी? 3 ग्लास वाइन पीकर रोड पर दौड़ाई थी गाड़ी, गलती कबूल की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com