- विराट कोहली खेलने वाले हैं अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच
- रवि शास्त्री ने भी दी बधाई
- शास्त्री ने अपने ही अंदाज में बधाई देकर फैन्स को याद दिलाए ट्रेसर बुलेट
विराट कोहली (Virat kohli) अपने टेस्ट करियार का 100वां टेस्ट मैच कल यानि मोहाली में खेलने वाले हैं. श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट मैच ऐतिहासिक होने वाला है. कोहली के 100वें टेस्ट मैच के मौके पर पूर्व खिलाड़ी और कोच उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी क्रम में अब पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी कोहली को बधाई दी है. लेकिन शास्त्री ने अपने ही अंदाज में किंग कोहली को 100वां टेस्ट मैच खेलने की बधाई दी है. जो वीडियो शास्त्री ने शेयर किया है उसमें कोहली कमेंटेटर शास्त्री के दिए गए 'ट्रेसर बुलेट चैलेंज' को स्वीकार कर कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर कर शास्त्री ने कैप्शन में लिखा, 'टेस्ट मैच नंबर 100 का जश्न मनाने के 100 कारण, यह शानदार शतक है, इसका आनंद लो चैंप.' विराट के 100वें टेस्ट मैच खेलने पर सहवाग का मजाकिया अंदाज हुआ वायरल, 'त्योहार में होली, बैटिंग में कोहली..'- Video
100 reasons to celebrate Test match No. 100. Its been a fabulous century. Great to watch a lot of it ringside. Enjoy this one champ through the covers… @imVkohli #VK100 pic.twitter.com/iGeoxyrEzQ
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 3, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि हाल ही में शास्त्री का भारतीय टीम में कोचिंग करने का कार्यकाल समाप्त हुआ था. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब टीम इंडिया के लिए कोच की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ निभा रहे हैं.
वहीं, बात करें कोहली के 100वें टेस्ट मैच की तो मोहाली में यह खेला जाने वाला है. श्रीलंका के साथ भारत को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. कोहली के 100वें टेस्ट मैच खेलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर और साथी क्रिकेटर ट्वीट और वीडियो मैसेज कर बधाई दे रहे हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने भी कोहली के 100वें टेस्ट मैच खेलने को लेकर बधाई दी है. बीसीसीआई ने सभी दिग्गजों के बधाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
भज्जी ने भी कोहली को बधाई दी है. हरभजन ने कहा कि, अपने देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि है. 100 क्लब में आपका स्वागत है. मैं चाहता हूं कि आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और लोगों को मोटिवेट करते रहें. बता दें कि कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अबतक 27 शतक ठोक चुके हैं.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं