विज्ञापन

Video: एक तो गर्मी से परेशान..उसपर अफगान बल्लेबाज का नाटक, देखकर आगबबूला हो गए 'मियां भाई' सिराज

मुल्लनपुर में भारत और अफग़ानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल की. भारत की टेस्ट में यह सबसे बड़ी जीत है.

Video: एक तो गर्मी से परेशान..उसपर अफगान बल्लेबाज का नाटक, देखकर आगबबूला हो गए 'मियां भाई' सिराज
Mohammed Siraj Angry on Afghanistan Batsman: सिराज का माथा ठनका, हो गए आगबबूला

Mohammed Siraj Angry reaction viral : अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचा और एक पारी 300 रन से जीतने में सफलता हासिल की. इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, टेस्ट मैच के तीसरे दिन, मोहम्मद सिराज अफगानी बल्लेबाज पर भड़क गए.  क्रीज़ पर सिराज की बल्लेबाज के साथ तीखी बहस देखने को मिली, कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने सिराज की बातचीत का मतलब समझाया. सिराज की परेशानी को समझते हुए, उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज़ को 'बेचारा' करार दिया. बता दें कि टेस्ट मैच में अफ़गानिस्तान की धीमी बल्लेबाजी से  मिय़ां भाई मोहम्मद सिराज नाखुश थे.उन्होंने मैदान पर मौजूद रहमत शाह और शराफ़ुद्दीन अशरफ के प्रति अपनी नाराजगी ज़ाहिर की.

बीच मैच में हो गई नोक- झोंक

यह घटना अफगानिस्तान की पहली पारी के दौरान हुई, जब चोट के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ विकेटों के बीच दौड़ नहीं पा रहे थे. इस वजह से सेट बल्लेबाज रहमत शाह कुछ नहीं कर पा रहे थे. दोनों बल्लेबाज बस गेंदों को रोक रहे थे और स्ट्राइक रोटेट भी नहीं कर पा रहे थे, बाउंड्री लगाना तो दूर की बात थी.

मियां भाई सिराज का माथा ठनका

भीषण गर्मी और खेल की सुस्ती से सिराज परेशान हो गए थे. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था और बोरिंग बल्लेबाजी को लेकर सिराज भड़क गए.  झुंझलाहट में, उन्होंने पहले विकेट पर प्रहार किया और फिर रहमत शाह से उलझ गए. सिराज ने गेंद को डिफेंड करने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई. जवाब में शाह मुस्कुराते नजर आए. उस समय कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने सिराज के रिएक्शन के प्रति अपनी सहानुभूति जताई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

भारत की ऐतिहासिक जीत

एक मात्र टेस्ट मैच में एक पारी और 300 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का यह सबसे बड़ी जीत है. भारत की जीत में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने करिश्मा किया और 7 विकेट लेने में सफल रहे. मानव सुथार को उनकी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि इस मैच में केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी. भारत ने पहली पारी में कुल 8 विकेट पर 564 रन बनाए थे जिसके बाद अफगानिस्तान ने पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रन ही बना पाई. भारत की ओर से मानव ने पहली पारी में 6 औऱ दूसरी पारी में एक विकेट लिए थे. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए. कुलदीप ने 3 विकेट, वहीं, वाशिंगटन सुंदर के खाते में 1 और 4 विकेट आए. 

ये भी पढ़ें-केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com