विज्ञापन

गोविंदा का भांजा लहंगा पहन बना था लड़की, रवि किशन के साथ भोजपुरी गाने पर किया डांस, लोग बोले- एक्सप्रेशन में मामा से भी आगे है ये

रवि किशन और कृष्णा अभिषेक का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप भोजपुरी स्टार और कृष्णा को एक हिट भोजपुरी नंबर पर जबरदस्त डांस करते देखेंगे.

गोविंदा का भांजा लहंगा पहन बना था लड़की, रवि किशन के साथ भोजपुरी गाने पर किया डांस, लोग बोले- एक्सप्रेशन में मामा से भी आगे है ये
भोजपुरी गाने पर रवि किशन और कृष्णा अभिषेक का डांस देख तारीफ कर रहे फैन्स
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और होती हो. किसी मंच पर अगर स्पीकर पर बज जाए तो माहौल सेट कर देते हैं. ऐसा ही एक गाना साल 2017 में रिलीज हुआ.  ये  डांसिंग नंबर भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ में आया था और इसके बोल थे 'लेंस नीला नीला'. ये गाना आज भी लोगों को नाचने पर मजबूर करता है. इस फिल्म में रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ', आम्रपाली दुबे और सपना गिल लीड रोल में थे. इस गाने में रवि किशन और सपना गिल ने साथ में परफॉर्म किया था.

गाने के बोल बहुत चुलबुले और मजेदार हैं. इसमें एक लड़की का जिक्र है जो महंगा मेकअप लगाकर, चमकदार कपड़े पहनकर और आंखों में नीले लेंस लगाकर इतनी सुंदर लगती है कि पूरा इलाका उसका दीवाना हो जाता है. गाने की लाइन कुछ इस तरह हैं - “पापा के खर्चा बढ़ाके, महंगा मेकअप लगाके… आंख में लगाके गोरी लेंस नीला नीला, तबाह कईलु जिला.” इस गाने को आलोक कुमार और सलोनी ठाकुर ने गाया है. मजेदार और चटपटे बोल आजाद सिंह ने लिखे और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. गाना पूरी तरह रोमांटिक, फनी और पार्टी स्टाइल में है. इस गाने की धूम 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आई थी. कपिल के शो के इस एपिसोड में रवि किशन, आम्रपाली दुबे, निरहुआ के साथ पहुंचे थे. शो पर कृष्णा अभिषेक, सपना गिल का लुक  लेकर स्टेज पर आए. दोनों ने साथ में जबरदस्त ठुमके लगाए. रवि किशन के डांस स्टेप्स और कृष्णा के एक्सप्रेशंस ने क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इसमे गोविंदा के भांजे यानी कि कृष्णा अभिषेक के एक्सप्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, एक्सप्रेशन के मामले में कृष्णा अपने मामा से भी आगे हैं. एक ने रवि किशन की अदायगी का तारीफ की. उन्होंने लिखा, रवि किशन किसी रॉकस्टार से कम नहीं. एक ने लिखा, असल गाने से ज्यादा अच्छे डांस स्टेप रवि किशन ने यहां कर दिखाए हैं. एक ने कमेंट किया, कृष्णा की एंट्री धमाकेदार थी.

यह भी पढ़ें: सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर से हो रही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? क्या है इन वायरल खबरों का सच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krushna Abhishek, Ravi Kishan, The Kapil Sharma Show, Hindi News, Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com