विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2022

प्रसाद ने इस साल पचास से ऊपर के औसत वाले बल्लेबाज के चयन पर उठाया सवाल, बोले कि यह खिलाड़ी टीम में क्यों

WI vs IND 2nd T20I: वेंकटेश ने उस खिलाड़ी पर सवाल उठाया है, जिसने इस साल अभी तक टी20 में 50 से ऊपर का औसत निकाला है.

प्रसाद ने इस साल पचास से ऊपर के औसत वाले बल्लेबाज के चयन पर उठाया सवाल,  बोले कि यह खिलाड़ी टीम में क्यों
  • विश्व कप से पहले सही संतुलन जरूरी-वेंकटेश
  • दीपक हूडा और इशान किशन को क्यों बाहर रखा गया?
  • टीम मैनेजमेंट की रणनीति क्या है ?
नई दिल्ली:

विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट सूर्यकुमार यादव को ओपनर बनाने की बहस शांत नहीं हुई है, तो पूर्व क्रिकेटरों ने भी हालिया टीम चयन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में पूर्व पेसर वेंकटेश प्रसाद ने हालिया सीरीज के चयन को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने मैनेजमेंट पर प्रहार किया है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि हालिया समय में विराट कोहली के लिए परफॉरमर दीपक हूडा को इलेवन से बाहर बैठाया गया, तो वहीं वनडे सीरीज में हाल ही में इशान किशन को मौका नहीं मिला. इसके अलावा यहां चयन के और भी कई पहलू हैं, जिन्हें लेकर बहस जारी है.

 गांगुली LLC के जरिए 7 साल बाद मैदान पर खेलते दिखेंगे, लीग के बारे में डिटेल से जान लें

वेंकटेश प्रसाद पर लौटते हैं, जिन्होंने कहा है कि इस साल के आखिर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कुछ चयन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. संजू  सैमसन, हूडा और इशान किशन के होते हुए श्रेयस अय्यर का टी20 में होना बहुत ही अजीब बात है. प्रसाद ने लिखा कि अब जबकि विराट, रोहित और राहुल का टीम में चयन एकदम पक्का है, तो हमें टीम के सही संतुलन पर काम करने की जरूरत है.

इसमें दो राय नहीं कि वेंकटेश ने एकदम पते की बात की है. और यहां सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में श्रेयस अय्यर रहे हैं. पहले टी20 में अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. ऐसे में जब टी20 विश्व कप की ओर आगे बढ़ते हुए मैचों की संख्या कम हो रही है, तो अय्यर पर तो दबाब है ही, तो वहीं सेलेक्टरों भी संतुलन के लिहाज से खासे असमंजस में होंगे. 

...लेकिन इतना शानदार औसत है अय्यर का

इसे परिस्थितियों की मार कहें या कुछ और इस साल से जनवरी से लेकर श्रेयस अय्यर ने टी20 में पचास से ऊपर का औसत निकाला है. अय्यर ने खेले 12 मैचं की 11 परियों में 50.14 के औसत से 351 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट भी 148.72 का रहा है, तो 3 अर्द्धशतक बना चुके हैं, लेकिन रन बनाने की तेज होती कसावट, हार्दिक का बतौर बल्लेबाज और ऊपर आना और विराट कोहली का नंबर-3 पक्का वे बाते हैं कि अय्यर पचास का औसत होते हुए भी टी20 में फिट होते नहीं दिख रहे हैं. वहीं, अय्यर ने इस साल 8 वनडे में 42.14 के औसत से 3 पचासों से 295 रन बनाए हैं, तो तीन टेस्ट मैचों में 2 अर्द्धशतक से 44.00 के औसत से अय्यर ने 220 रन बनाए

* यह भी पढ़ें: 

* Smriti Mandhana का रौद्र रूप, लगाए ऐसे-ऐसे खतरनाक शॉट, PAK गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी- Video

* USA में होने वाले Ind Vs WI टी-20 मैचों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली परेशानी, बदला जा सकता है वेन्यू

* शाहिद अफरीदी ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup का फाइनल

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkatesh Prasad, Shreyas Santosh Iyer, West Indies Vs India 2022, West Indies Vs New Zealand 08/13/2022 Winz08122022213252, Cricket, West Indies Vs India 08/01/2022 Wiin08012022212537
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com