विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: इस साल 10वीं की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे वैभव सूर्यवंशी, स्कूल डाइरेक्टर ने की पुष्टि

Vaibhav Suryavanshi Will Not Appear in 10th Board Exam: क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया.

Vaibhav Suryavanshi: इस साल 10वीं की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे वैभव सूर्यवंशी, स्कूल डाइरेक्टर ने की पुष्टि
Vaibhav Suryavanshi 10th Board Exam: 

Vaibhav Suryavanshi Will Not Appear in 10th Board Exam: बिहार के समस्तीपुर निवासी और हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि पढ़ाई से जुड़ा फैसला है. जानकारी के अनुसार, वैभव इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे. सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी, लेकिन ट्रेनिंग, कैंप और विभिन्न टूर्नामेंटों में लगातार व्यस्त रहने के कारण उन्होंने परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया है.

सूत्रों का कहना है कि लगातार क्रिकेट गतिविधियों के चलते वह घर और स्कूल से बाहर रहे, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई.

Add image caption here

Add image caption here

वहीं ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव का परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका था और एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है. बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था. उन्होंने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस वर्ष वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे. फिलहाल वैभव पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और आने वाले टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटे हैं.

क्रिकेट का चमकता सितारा हैं वैभव सूर्यवंशी

क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया. उनकी फेयरलेस बैटिंग के कायल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं. अब आईपीएल में उनकी शानदार बैटिंग देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रिपोर्ट - अविनाश कुमार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com