विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का मैच TV पर कैसे देखें? SonyLiv नहीं, यहां होगी मैच की Live स्ट्रीमिंग

Vaibhav Suryavanshi’s Duleep Trophy Match Live Streaming: अब  सबकी नजर दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी पर है. सभी यह देखने को लेकर काफी उत्सुक हैं कि वैभव रेड बॉल में कैसे बल्लेबाजी करते हैं. 

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का मैच TV पर कैसे देखें? SonyLiv नहीं, यहां होगी मैच की Live स्ट्रीमिंग
मैदान पर वापसी को तैयार वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Match : भारत के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे, इस बार 15 साल का यह बल्लेबाज  रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. वैभव  को फैन्स दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम की ओर से खेलते हुए देख पाएंगे. वैभव को  ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीतने वाले सूर्यवंशी, ईशान किशन के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगे. ईशान किशन को ईस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया है, रेड-बॉल क्रिकेट का यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगा.

23 अगस्त को दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, यह एक क्वार्टर फाइनल मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी. इस मैच में ही वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. 

कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा. दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के सभी मैच सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होंगे. बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने पुष्टि की, " टूर्नामेंट की कवरेज भी बढ़ाई है, दिलीप ट्रॉफी के सभी मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे और एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे पर भारी पड़ा पप्पू यादव का बेटा, DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, 1513 मिनट तक बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहा, इस क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं टूटा

ये भी जानें-  दलीप ट्रॉफी 2026-27: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे? जानें मैच टाइमिंग, पूरा शेड्यूल, टीमें और फॉर्मेट

टी-20 के बाद रेड बॉल में वैभव का दिखेगा जलवा

वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया.  उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे. अब  सबकी नजर दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी पर है. सभी यह देखने को लेकर काफी उत्सुक हैं कि वैभव रेड बॉल में कैसे बल्लेबाजी करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com