विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का यह आंकड़ा चमत्कार से कम नहीं, गेल-आंद्रे रसेल हुए हवा, पूरन बन गए चूरन!

Vaibhav Suryavanshi Break Chris Gayle Record, RR vs LSG IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है अगर टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान मार लेती है, तो वह बिना किसी नफा-नुकसान के सीधे प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का यह आंकड़ा चमत्कार से कम नहीं,  गेल-आंद्रे रसेल हुए हवा, पूरन बन गए चूरन!
Vaibhav Suryavanshi Break Chris Gayle Record, RR vs LSG IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Break Chris Gayle Record of Best Strike Rate: आईपीएल 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया है कि पूरा क्रिकेट जगत उनके सजदे में झुक गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात की, जिसने टी20 क्रिकेट के सारे पुराने इतिहास को समेट कर रख दिया. वैभव सूर्यवंशी जब क्रीज पर उतरे तो शुरुआत थोड़ी धीमी थी लेकिन फिर  ऐसा लगा जैसे वो किसी अलग ही ग्रह से बैटिंग करने आए हैं.

वैभव के मैदान पर आते ही लखनऊ के बॉलिंग अटैक को रिमांड पर ले लिया और महज 38 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके जड़े. हालांकि वैभव अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए.

क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड हुए हवा

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी ने केवल मैच ही नहीं जिताया, बल्कि आईपीएल इतिहास का एक ऐसा महा-रिकॉर्ड बना दिया जो अब तक बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए एक सपना बना हुआ था. आईपीएल के किसी एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने के आधार पर वैभव सूर्यवंशी अब इतिहास के सबसे खतरनाक और सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल, अभिषेक शर्मा और महान क्रिस गेल जैसे सितारों से सजी लिस्ट को बहुत पीछे छोड़ दिया है.

IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

236.3 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

204.8 - आंद्रे रसेल (2019)

202.0 - अभिषेक शर्मा (2026)

196.2 - निकोलस पूरन (2025)

191.5 - ट्रेविस हेड (2024)

187.7 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)

183.1 - क्रिस गेल (2011)

प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

वंडर बॉय सूर्यवंशी के चमत्कार के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरी दिया. इस शानदार और धमाकेदार जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मजबूती से काबिज हो गई है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक खेले अपने 13 मुकाबलों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं दूसरी तरफ, 13 मैचों में से 9 मुकाबले हार चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस हार के साथ पहले ही प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी थी.

24 मई को मुंबई इंडियंस से महामुकाबला, जीतते ही पक्का होगा टिकट

लखनऊ को धूल चटाने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की नजरें सीधे प्लेऑफ के अंतिम टिकट पर टिकी हुई हैं. रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम का अगला और आखिरी लीग मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होना है. राजस्थान रॉयल्स के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है अगर टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान मार लेती है, तो वह बिना किसी नफा-नुकसान के सीधे प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी. अब पूरे क्रिकेट जगत की नजरें अब वैभव सूर्यवंशी के अगले धमाके और राजस्थान के प्लेऑफ सफर पर टिकी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com