Vaibhav Sooryavanshi's brother century: पिछले करीब तीन महीने के भीतर के प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट की आंख का तारा बन चुके वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है. करीब 10 साल के आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा. इसके बाद जब उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने खबर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साझा किया, तो वैभव के छोटे भाई देखते ही देखते तूफान से वायरल हो गए
बडे़ भाई वैभव की तरह ही आशीर्वाद भी खेल को लेक खासे जूनूनी हैं. और काफी क्यूट दिखने वाले आशीर्वाद को अक्सर भाई और पिता के साथ देखा जा सकता है. फिलहाल वह जूनियर स्तर पर कोचिंग ले रहे हैं. और उन्होंने शुक्रवार को एक स्थानीय मैच में 87 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. मैटिंग पिच पर खेले गए मैच में आशीर्वाद ने अपनी इस पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया.

पिता ने की अपील
मंझले बैटे वैभव सूर्यवंशी के तूफानी प्रदर्शन के बावजूद मीडिया में कहीं विनम्र दिखने वाले पिता संजीव सूर्यवंशी ने छोटे बैटे आशीर्वाद के करियर के पहले शतक पर खासी खुशी जाहिर की है. साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर तमाम प्रशंसकों से बेटे को आशीर्वाद देने की अपील की है.

( खबर जारी है..))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं