When is Vaibhav Sooryavanshi playing next: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का सफर खत्म हो गया है. इस सीजन आईपीएल में वैभव ने 16 मैच में 776 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 237.31 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया, आईपीएल 2026 में वैभव ने 63 चौके और 72 छक्के लगाए. अब जब आईपीएल में 2026 में वैभव सूर्यंवंशी का सफर समाप्त हुआ है तो सबसे बड़ा सवाल फैन्स के जेहन में है कि अब कब और किस मैच में 15 साल के इस बल्लेबाज का जलवा देखने को मिलेगा.
जून में होंगे मैदान
अब वैभव सूर्यवंशी अगले महीने जून में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज में मैदान पर होंगे. वैभव श्रीलंका में होने वाले टॅाई सीरीज का हिस्सा हैं. 50- 50 ओवरों के फॉर्मेट में होने इस सीरीज में वैभव श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब और किस टीम खिलाफ ?
- 09 जून: भारत-ए Vs श्रीलंका-ए
- 11 जून: भारत-ए Vs अफगानिस्तान-ए
- 15 जून: भारत-ए Vs श्रीलंका-ए
- 17 जून: भारत-ए Vs अफगानिस्तान-ए
- 21-जून: फाइनल
कितने बजे से और कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
सभी मैच भारत के समयानुसार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. आगामी वनडे ट्राई-सीरीज़ के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर होगा तो वहीं लाइव-स्ट्रीम Sony Sports Network पर किए जाने की संभावना है. इसके अलावा, इन मैचों का श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर भी सीधे लाइव-स्ट्रीम किए जाने की बात सामने आ रही है, इसके अलावा फैन कोड पर भी मैच का लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं