Vaibhav Sooryavanshi Wicket, IND vs ENG 4th T20I : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद पर 15 रन बनाने के बाद आउट हो गए. वैभव ने अपनी पारी में एक चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे. इस बार भी वैभव को जोफ्रा ऑर्चर को अपनी शॉर्ट गेंद पर जाल में फंसाकर पवेलियन की राह दिखाई.ऑर्चर में वैभव को बैक ऑफ़ लेंथ गेंद फेंकी, जो पांचवें स्टंप की लाइन पर शॉर्ट गेंद फेंकी हुई थी. वैभव ने पुल का प्रयास लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर हवा में सिर्फ़ ऊंची गई, मिड ऑन के फ़ील्डर सैम कुरेन ने ने आसान सा कैच पकड़ कर 15 साल के वैभव का पारी का अंत कर दिया. जब वैभव आउट हुए तो काफी निराश नजर आए और निराशा लेते हुए पवेलियन की ओर लौटे. वैभव के चेहरे पर जो भाव नजर आए थे उससे यह समझा जा सकता था कि 15 साल का यह खिलाड़ी जल्दी आउट होने से कितना निराश था.
Vaibhav sooryavanshi departs again after quickfire.
— TheFakeFakeer (@TheFakeFakeer) July 9, 2026
He needs to change his plan ??#ENGvENG #VaibhavSooryavanshipic.twitter.com/AhuJun6XyK
Unacceptable.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) July 7, 2026
दिल टूट गया
जब वैभव आउट हुए तो काफी निराश नजर आए. वैभव को देखकर लग रहा था कि सस्ते में आउट होने के बाद कितने निराश हैं. उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. वैभव लागतार 3 मैच में 15 का स्कोर पार नहीं कर पाए हैं.

शॉर्ट गेंद का 'ब्रह्मास्त्र'
आजके मैच में भी ऑर्चर ने जब वैभव को गेंदबाजी की तो उनके खिलाफ शॉर्ट गेंद करने की रणनीति अपनाई थी. हालांकि वैभव ने अपनी पारी को संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन आखिर में शॉर्ट गेंद के 'ब्रह्मास्त्र' के सामने आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. ऑर्चर ने एक बार फिर शॉर्ट गेंद का लगातार पालन करके वैभव का विकेट चटकाया. याद हो कि तीसरे टी20 में भी ऑर्चर ने वैभव को शॉर्ट गेंद पर आउट किया था. पिछले मैच में वैभव विकेट के पीछे लपके गए थे लेकिन इस बार मिड ऑन पर लपके गए.
Hasn't been a easy start to vaibhav sooryavanshi's international career , but I hope the management sticks with him and keeps him in the squad . It's never easy to have your first tour in England. But overall, India batters have really thrown it away against the short ball.…
— Shreevats goswami (@shreevats1) July 9, 2026

पार्थिव पटेल ने पहले ही दी थी वॉर्निग
चौथे मैच से पहले ही वैभव को पार्थिव पटेल ने वार्निंग की थी. उनका मानना था कि वैभव के खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाज शॉर्ट गेंद की रनणीति अपनाएंगे और उन्हें आउट करने की कोशिश करेंगे. पटेल की बात सच साबित हुई और चौथे टी-20 में 15 साल के वैभव शॉर्ट गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे.
T20I क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई फ्लॉप होने की हैट्रिक
- इंग्लैंड के खिलाफ 14 (10) रन
- इंग्लैंड के खिलाफ 13 (5) रन
- इंग्लैंड के खिलाफ 15 (10) रन
अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टी20 कप्तान के रूप में अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीता है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे दोनों भाई, साथ में दिखे रोमी भिंडर, आशीर्वाद का रिएक्शन वायरल
"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं