विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे दोनों भाई, साथ में दिखे रोमी भिंडर, आशीर्वाद का रिएक्शन वायरल

Vaibhav Sooryavanshi father and his family in England: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. वह तीसरा टी20 भी खेले थे. वैभव आईपीएल में मिली असाधारण सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पहले दो मैचों में नहीं दोहरा पाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे दोनों भाई, साथ में दिखे रोमी भिंडर, आशीर्वाद का रिएक्शन वायरल
vaibhav sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. सबकी नजर एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर है. बता दें कि पिछले दोनों मैच में वैभव कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं और केवल 14 और 13 रन बनाकर आउट हुए हैं. अब उनसे चौथे टी-20 में बड़ी उम्मीद है. वहीं, दूसरी ओर वैभव को सपोर्ट करने के लिए उनका पूरा परिवार इंग्लैंड पहुंच चुका है. वैभव के भाई उज्जवल ने सोशल मीडिया इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी का पूरा परिवार इंग्लैंड में इंजॉय करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो में वैभव की मां-पिता के अलावा छोटे भाई आशिर्वाद भी नजर आ रहे हैं.

इंग्लैंड में वैभव का पूरा परिवार

उज्जवल ने इंग्लैंड में बिताए इन पलों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गुड टाइम्स'  दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर भी साथ में दिख रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट भी देखे जा सकते हैं. बता दें कि इस वीडियो में वैभव का छोटा भाई मस्ती भरे अंदाज में रिएक्ट भी देते दिख रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. वह तीसरा टी20 भी खेले थे. वैभव आईपीएल में मिली असाधारण सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पहले दो मैचों में नहीं दोहरा पाए हैं. अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी दूसरी पारी में 5 गेंदों पर 13 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में सूर्यवंशी से भारतीय टीम निश्चित तौर पर एक अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.

ये भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का मुकाबला कब और किस टीम के साथ होगा, जानिए पूरा शेड्यूल भारतीय समयानुसार

ये भी पढ़ेंइंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह

ये भी पढ़ेंIND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com