विज्ञापन

IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?

Gautam Gambhir Playing 11 Strategy vs England 4th T20I: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था, आज देखना होगा की कोच गंभीर प्लेइंग 11 को लेकर क्या फैसला लेते हैं.

IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?
Gautam Gambhir Playing 11 Strategy vs England 4th T20I:

Gautam Gambhir Playing 11 Strategy vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया अगर यह मुकाबला हारती है, तो सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी. वहीं जीत मिलने पर भारत के पास आखिरी मैच में सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका रहेगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. इसके बाद दूसरे मैच में भारत को चार विकेट से हार मिली, जबकि तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 125 रन से जीत दर्ज कर टी20 क्रिकेट में भारत को उसकी सबसे बड़ी हार दी.

क्या पिछली प्लेइंग XI पर रहेगा भरोसा?

लगातार खराब नतीजों के बाद सबसे बड़ा सवाल टीम चयन को लेकर है. क्या टीम मैनेजमेंट एक बार फिर उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा या फिर बदलाव देखने को मिलेंगे? इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं. ऐसे में बदलाव की चर्चा तेज है.

संजू सैमसन की होगी वापसी?

सबसे ज्यादा नजरें संजू सैमसन पर रहेंगी. पिछले मैच में उन्हें बाहर बैठाकर युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था. अब सवाल यह है कि क्या सैमसन की वापसी होगी? आपको  बता दें की तीसरे टी20 मैच में मिली करारी हार के बाद मीडिया से बातचीत में गौतम गंभीर ने सैमसन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि इस मामले में उनकी और संजू सैमसन की बातचीत पूरी तरह साफ थी, लेकिन खिलाड़ी और कोच के बीच हुई चर्चा को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.

अगर उन्हें टीम में शामिल किया जाता है, तो उन्हें किस स्थान पर खिलाया जाएगा? क्या उन्हें मिडिल ऑर्डर में उतारा जाएगा, या फिर किसी और बल्लेबाज की जगह मिलेगी? यह फैसला भी काफी अहम रहने वाला है.

क्या वैभव पर जारी रहेगा गंभीर का भरोसा?

एक और चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. क्या टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज पर भरोसा बनाए रखेगा या फिर अनुभव को प्राथमिकता देते हुए बदलाव करेगा क्योंकि आज का मुकाबला भारत के लिए अपना सम्मान बचाने वाला होगा और ये फैसला भारत की बल्लेबाजी रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

तिलक, दुबे और शेडगे पर भी नजर

भारतीय टीम का इस सीरीज में मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ऐसे में तिलक वर्मा की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा शिवम दुबे को किस बल्लेबाजी क्रम पर उतारा जाएगा, यह भी देखने वाली बात होगी. क्या टीम मैनेजमेंट दुबे पर भरोसा बनाए रखेगा या फिर सूर्यांश शेडगे को मौका मिलेगा? इन सवालों के जवाब का भी फैंस को इंतजार रहेगा.

स्पिन विभाग में भी बदलाव होगा?

भारतीय स्पिनर्स भी मिडिल ओवरों में दबाव बनाने में सफल नहीं रहे हैं. ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टीम अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ ही उतरती है या स्पिन विभाग में भी कोई बदलाव किया जाता है.

कप्तान श्रेयस के सामने बड़ी चुनौती

श्रेयस अय्यर ने इस दौरे पर अब तक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सभी पांच मुकाबलों में टॉस जीते हैं, लेकिन टीम को एक भी जीत नहीं दिला सके. बतौर कप्तान उनकी पहली जीत का इंतजार जारी है. अब चौथे टी20 में उनके सामने सिर्फ मैच जीतने की नहीं, बल्कि टीम का आत्मविश्वास लौटाने की भी चुनौती होगी. यहां से एक और हार भारत से सीरीज छीन सकती है.

भारत संभावित 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती|

इंग्लैंड प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Gautam Gambhir, Shreyas Santosh Iyer, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com