विज्ञापन

IND vs ZIM: गुरु VVS का मंत्र? वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो टूट गया भैया

बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी चौथी कोशिश में विदेशी जमीन पर अपने असली रंग में आने में कामयाब रहे. कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में इस बार वैभव सूर्यवंशी नहीं चूके. 

IND vs ZIM: गुरु VVS का मंत्र? वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो टूट गया भैया
वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर

बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का हरारे में चलना टीम इंडिया और करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए राहत, खुशी और मनों को जोड़ने वाली बात है. इंग्लैंड दौरे पर लगातार फ़्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ‘जय हो' कहा तो भारत ने भी लगातार दो सीरीज में हार के सिलसिले को रोक दिया. डबल टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने जीत की राह पर फिर से कदम रख लिया है.  

बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी चौथी कोशिश में विदेशी जमीन पर अपने असली रंग में आने में कामयाब रहे. कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में इस बार वैभव सूर्यवंशी नहीं चूके. 

इस बार पहली गेंद पर छक्का नहीं

इस बार वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का जोखिम नहीं उठाया. लेकिन दूसरे ओवर से सूर्यवंशी का तूफान अपने पूरे स्पीड पर दिखा. दूसरे ओवर में सूर्यवंशी ने रिचर्ड अंगारावा को छक्का, चौका और छक्का जड़ा. बड़ी बात ये रही कि इस बार वैभव ने किसी गेंदबाज की पहली गेंद पर टारगेट करने का जोश नहीं दिखाया. क्या कोच वीवीएस लक्ष्मण और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है?

सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड!

इस तरीके से खेलते हुए भी वैभव का स्ट्राइक रेट 264 रहा. ये वैभव सूर्यवंशी के लंबे करियर के लिए बड़ा सबक हो सकता है. इस तरीके से खेलते हुए भी वैभव ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाते वक्त वैभव की उम्र 15 साल 118 दिन है. जबकि, सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 213 दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में हाफ सेंचुरी जड़ी थी. सचिन ने उस पारी में छठे नंबर पर आकर 172 गेंदों पर शानदार 59 रन बनाए थे. सचिन का बेशकीमती विकेट पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान के नाम हुआ था.  

सूर्यवंशी एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ़्तार

इस बार वैभव ने सिर्फ़ 18 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली हाफ़ सेंचुरी पूरी कर ली. बिहार के ताजपुर एक्सप्रेस ने स्पीड पकड़ ली है. दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स अब सूर्यवंशी एक्सप्रेस को लगातार तेज़ रफ़्तार से भागता देखेंगे.

यह भी पढ़ें- World Record: 'छोटी उम्र, बड़ा धमाका', छक्के-चौकों की बौछार करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com