वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड जिब्राल्टर के बल्लेबाज लुई ब्रूस (Louis Bruce) के नाम दर्ज था. जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल और 56 दिन की उम्र में फिफ्टी जमाई थी. मगर हरारे में महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ते हुए वैभव ने उन्हें पछाड़ दिया है और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
सबसे कम उम्र में T20I फिफ्टी जड़ने वाले पांच बल्लेबाज
15 वर्ष और 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (भारत) - बनाम जिम्बाब्वे - हरारे - 2026
16 वर्ष और 56 दिन - लुई ब्रूस (जिब्राल्टर) - बनाम माल्टा - अल्बर्टिया - 2021
16 वर्ष और 76 दिन - कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) - बनाम स्वीडन - बाली - 2026
16 वर्ष और 89 दिन - अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) - बनाम घाना - बेनोनी - 2023
16 वर्ष और 118 दिन - तेनजिन रबगी (भूटान) - बनाम चीन - कुआलालंपुर - 2023
263.15 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे वैभव सूर्यवंशी
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद में 263.15 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान उन्हें रिचर्ड अंगारावा ने अपना शिकार बनाया. करन ने उनका शानदार कैच पकड़ा.
वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें वैभव सूर्यवंशी के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से कुल चार मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से चार पारियों में 14 की औसत से 92 रन निकले हैं. 50 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई अब तक की सर्वोच्च पारी है. ये रन उन्होंने 209.09 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- गजब! अर्शदीप ने 2024 में किया, हार्दिक ने 2025 में दोहराया, अब मयंक ने 2026 में पूरी की हैट्रिक, विशेष कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं