विज्ञापन

प्रभसिमरन, गायकवाड़, तिलक की फिफ्टी, वैभव ने भी बिखेरी चमक, भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए दिया 350 रन का लक्ष्य

दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की 'ए' टीम 49 ओवरों में 349 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 350 रन बनाने होंगे. 

प्रभसिमरन, गायकवाड़, तिलक की फिफ्टी, वैभव ने भी बिखेरी चमक, भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए दिया 350 रन का लक्ष्य
भारत 'ए' के अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ बनाए 349 रन
@BCCI

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' (India A vs Afghanistan A) के बीच दांबुला में जारी दूसरे ट्राई सीरीज में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49 ओवरों में 349 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 49 ओवरों में 350 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से पारी आगाज करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने कुल 69 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 121.73 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 14 खूबसूरत चौके देखने को मिले. 

प्रभसिमरन ही नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ और कैप्टन तिलक वर्मा भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. गायकवाड़ ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 80 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 82.50 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन तिलक वर्मा ने 73 गेंदों में 90.41 की स्ट्राइक रेट से 66 रनों का योगदान दिया.

वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे ने भी बिखेरी चमक 

मैच के दौरान युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे का बल्ला भी जमकर चला. वैभव के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा तो इसी बात से लगा सकते हैं कि मैच के दौरान उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 22 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 200.00 की स्ट्राइक रेट से 44 रन ठोक डाले. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यांश ने 27 रनों की बेशकीमती पारी खेली. 

प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, अरशद खान और विपराज निगम का बल्ला रहा खामोश

अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, अरशद खान और विपराज निगम का बल्ला खामोश रहा. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य नौ गेंद में केवल आठ रन बना पाए. वहीं आयुष बडोनी तो खाता भी नहीं खोल पाए. अरशद खान (01) और विपराज निगम (08) का प्रदर्शन भी सोचनीय रहा. अनुकूल रॉय आठ गेंद में 16 और अंशुल कंबोज बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे. 

अब्दुल्ला अहमदजई ने चटकाए पांच विकेट 

अफगानिस्तान 'ए' की तरफ से भारत 'ए' के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई रहे. जिन्होंने नौ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 68 रन खर्च कर सर्वाधिक नौ सफलता प्राप्त की. उनके अलावा फरमानुल्लाह के खाते में तीन विकेट आए. कैप्टन इमरान एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं दिल्ली में जन्में निखिल चौधरी? जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से आया बुलावा, 60 सालों का इतिहास बदलने को तैयार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com